scorecardresearch
 

यूपी में बदमाश बेखौफ, दिनदहाड़े कैशियर से लूटे 2 लाख 30 हजार रुपये

अलीगढ़ में बाइक सवार बदमाशों ने एक कैशियर से दिनदहाड़े 2 लाख 30 हजार कैश लूट लिए. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

Advertisement
X
(प्रतीकात्मक फोटो)
(प्रतीकात्मक फोटो)

  • बदमाशों ने कैशियर से नगदी लूटी
  • पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन इलाके में बदमाश बेखौफ वारदातों को अंजाम देने में लगे हैं. पुलिस भी इन बदमाशों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है. दो दिन पहले ही थाने के सामने की कॉलोनी में दिनदहाड़े एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया था. वहीं मंगलवार को एक निजी कंपनी के कैशियर से 2 लाख 30 हजार रुपये बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिए.

इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस इलाके के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. जॉय गैस एजेंसी के कैशियर अजीमुद्दीन ने बताया कि वो सिंडिकेट बैंक से कैश निकालकर एएमयू ब्रांच में पैसे जमा करने जा रहे थे. तभी मुजम्मिल कॉम्पलेक्स के पास पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाश आए और हो गए.

Advertisement

दिनदहाड़े हुई लूट से दहशत का माहौल

अजीमुद्दीन ने बताया उनके पास 2 लाख 30 हजार रुपये थे. इस रकम को वो बैंक में जमा करने जा रहे थे. पुलिस की नाक के नीचे दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में गुस्से का माहौल है. वो पुलिस से को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी इस इलाके में कई वारदातें हुई हैं. लेकिन पुलिस ने आश्वासन के अलावा कुछ नहीं किया. इस बार उम्मीद कर रहे हैं कि पुलिस बदमाशों को सलाखों के पीछे पहुंचाएगी.

पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी

एसपी सिटी अभिषेक कुमार का कहना है कि पुलिस इलाके के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रही है. जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

Advertisement
Advertisement