scorecardresearch
 

जुर्मः मामूली कहासुनी में दोस्त की हत्या

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में मामूली कहा-सुनी के बाद एक व्यक्ति ने अपने एक साथी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी. आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया.

Advertisement
X
हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया
हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में मामूली कहा-सुनी के बाद एक व्यक्ति ने अपने एक साथी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी. आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया.

जिले के रहने वाले निसार अहमद की अपनी पहचान वाले इम्तियाज से किसी बात पर बहस हो गई. थोड़ी ही देर में बहस हाथापाई में तब्दील हो गई. इसी दौरान इम्तियाज ने निसार पर हमला कर दिया.

हमले की वजह से . और खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा. थोड़ी देर बाद ही उसने मौके पर दम तोड़ दिया. पुलिस के मुताबिक इस संबंध में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी इम्तियाज की तलाश की जा रही है.

-इनपुट भाषा

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement