खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस ने दावा किया है कि एक रूसी महिला जासूस ने उसके शीर्ष स्तर के पदाधिकारियों में घुसपैठ कर ली थी. मौत दिए जाने से पहले तक उसने अहम जानकारी साझा कर दी. इसकी वजह से कई जेहादियों को जान गवांनी पड़ी.
इस्लामिक स्टेट ने रूसी भाषा की अपनी पत्रिका में एलवीरा कारेवा नाम की उस महिला के बारे में उल्लेख किया है. उसे आतंकी संगठन ने रूसी जासूस बताया है. इस महिला ने गोपनीय ढंग से कॉकसस में आईएसआईएस के बारे में सूचनाएं साझा की थी.
उस लेख में कहा गया है कि कारेवा से आईएसआईएस के जांच अधिकारियों ने पूछताछ की, लेकिन वह खुद को बेकसूर होने की बात मनाने में सफल रही. इसके बाद आईएसआईएस ने सख्ती की तो इस महिला ने खुद के होने बात स्वीकार कर ली.
इसके बाद के एक सदस्य ने उसकी हत्या कर दी. आईएसआईएस ने एलवीरा पर आरोप लगाया कि उसने रूसी विशेष सेवा को उनके उन भाइयों और बहनों के बारे में जानकारी दी, जो कॉकसस प्रांत में उनके लिए जेहाद कर रहे हैं.