scorecardresearch
 

38 लाख रुपये के गांजे के साथ तीन गिरफ्तार, पुलिस को मिलेगा इनाम

यूपी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. 380 किलोग्राम गांजे की खेप के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. तस्कर गांजे को यूपी के रास्ते बिहार लेकर जा रहे थे.

Advertisement
X
पुलिस ने 380 किलो गांजा पकड़ा (File Photo)
पुलिस ने 380 किलो गांजा पकड़ा (File Photo)

  • 380 किलो गांजा और एक ट्रक हुआ जब्त
  • पुलिस ने 3 तस्करों को भी किया गिरफ्तार

यूपी के सोनभद्र जिले की विंढमगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. स्थानीय पुलिस ने लगभग 380 किलोग्राम गांजा की खेप को बरामद की है. बरामद गांजे की कीमत लगभग 38 लाख रुपए बताई जा रही है. तस्कर गांजे को यूपी के रास्ते बिहार लेकर जा रहे थे. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

जानकारी के मुताबिक विंढमगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में भारी मात्रा में की बड़ी खेप को बिहार, झारखंड तस्करी कर ले जाया जा रहा है. जो दुद्धी के रास्ते विंढमगंज की तरफ जा रही है. पुलिस ने तुरंत रांची, रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर घिवहीं रेलवे क्रॉसिंग के पास घेराबंदी कर गांजे की खेप को बरामद किया. साथ ही तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है.

Advertisement

पुलिस ने गांजे की खेप पकड़ी

गिरफ्तार हुए तस्कर उत्तर प्रदेश के बलिया और भोजपुर बिहार के बताए जा रहे हैं. जिले में ऑपरेशन क्लीन के तहत मादक पदार्थों को लेकर पुलिस काफी सक्रिय है. विंढमगंज सोनभद्र का आखिरी थाना पड़ता है. थाने से चंद कदमों की दूरी के बाद बिहार का बॉर्डर शुरू हो जाता है जिससे की तस्करी करने वाले अक्सर ही इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं.

पुलिस टीम को मिलेगा 25 हजार का इनाम

इस बार पुलिस की सक्रियता होने की वजह से वो अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके. सोनभद्र के एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया है कि गांजे की बरामदगी करने वाली टीम को 25 हजार का नगद इनाम दिया जाएगा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement