scorecardresearch
 
गैंगरेप पीड़ित के परिजनों के निशाने पर दिल्ली पुलिस

दिल्ली सामूहिक बलात्कार कांड की भेंट चढ़ी लड़की के परिजनों ने इस मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा अदालत में दाखिल आरोपपत्र में कथित रूप से हत्या की धारा नहीं जोड़ने पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि अगर पुलिस की ऐसी ही नीयत और हरकतें रहीं तो उनकी बेटी को कभी इंसाफ नहीं मिल पाएगा.

Advertisement
X

बलात्कार पीड़ित लड़की के भाई ने कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा अदालत में दाखिल आरोपपत्र में हत्या की धारा नहीं जोड़े जाने की खबर अगर सच है तो यह बहुत गलत और आपत्तिजनक है. यह इतने संवेदनशील मामले पर पुलिस की घोर लापरवाही को दर्शाता है.

उन्होंने कहा कि अगर पुलिस का इस तरह का लापरवाही भरा रवैया रहा तो उनकी दिवंगत बहन तथा परिवार को न्याय नहीं मिल पाएगा.

लड़की के भाई ने कहा कि उनका परिवार दिल्ली पुलिस की कथित चूक के खिलाफ कानून के जानकारों से विचार-विमर्श करके आगे की कार्रवाई करेगा.

Advertisement

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अदालत में स्वीकार किया था कि सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या मामले में वह आरोपियों के खिलाफ हत्या के गम्भीर आरोप का जिक्र करना भूल गयी. उसने इसे टाइपिंग की गलती होने का दावा किया था.

लड़की के भाई ने अपनी बहन के मित्र के उस बयान को सही करार दिया है जिसमें कहा गया है कि दरिंदगी की शिकार हुई उस लड़की ने बलात्कारियों को जलाकर मार डालने की बात कही थी. उन्होंने मीडिया से अपील की कि वह उनकी निजता के अधिकार का सम्मान करे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement