scorecardresearch
 

धमाके से दहला मेघालय, सात लोग जख्मी

मेघालय में एक प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन ने एक बाजार में विस्फोट कर दिया. इस धमाके की चपेट में आकर सात लोग घायल हो गए.

Advertisement
X
मेघालय पुलिस धमाके की जांच कर रही है
मेघालय पुलिस धमाके की जांच कर रही है

मेघालय का ईस्ट गारो हिल्स जिला शनिवार को एक तेज धमाके से दहल गया. इस हमले में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह धमाका एक प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन ने किया.

मेघालय को दहला देने वाला यह प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी ने किया था. उग्रवादियों ने शनिवार को शहर के विलियमनगर बाजार में एक आईईडी विस्फोट कर दिया. धमाके के वक्त में बाजार में ज्यादा भीड़ नहीं थी, फिर भी सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

राज्य के पुलिस महानिरीक्षक (ऑपरेशंस) जीएचपी राजू ने बताया कि विलियमनगर बाजार में वाइन की एक दुकान के पास मध्यम तीव्रता का किया गया. धमाका बहुत तेज आवाज़ के साथ हुआ. इसमें जख्मी हुए सात लोगों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

आईजी के मुताबिक उग्रवादियों की विलियमननगर ‘कमान’ के प्रभारी जीएनएलए कैडर अजान मोमिन उर्फ जिम्मी ने अपने लोगों को आईईडी विस्फोट करने के लिए भेजा था. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

Advertisement
Advertisement