scorecardresearch
 

यूपीः फोटो स्टूडियो के मालिक की गोली मारकर हत्या, LIC एजेंट घायल

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बाइक सवार बदमाशों ने एक फोटो स्टूडियो के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है.

Advertisement
X
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बाइक सवार बदमाशों ने एक फोटो स्टूडियो के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है.

देवरिया के पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा ने बताया कि तहसील गेट के पास शहर के बांस देवरिया निवासी भास्कर जायसवाल अपने फोटो स्टूडियो में बैठे थे. तभी, वहां मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो बदमाश पहुंचे और उन्होंने ने भास्कर को

गोली लगते ही भास्कर नीचे गिर पड़े और कुछ देर में ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक पर ही फरार हो गए. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया.

Advertisement

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना से करीब आधा घंटा पहले सदर कोतवाली क्षेत्र के गोरखपुर रोड निवासी एलआईसी एजेंट अरविन्द विश्वकर्मा अपने घर के बाहर सड़क पर खड़े थे. इसी बीच मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उन पर भी ताबड़तोड़ तीन गोलियां चलाईं.

गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक भाग चुके थे. लोगों ने घटना की सूचना को पुलिस को दी. गम्भीर रूप से घायल विश्वकर्मा को डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया है. मल्होत्रा ने बताया कि पुलिस ने दोनों ही मामलों की छानबीन शुरू कर दी है.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement