दिल्ली के द्वारका इलाके में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार गाड़ी ने दो रेहड़ी वालों को टक्कर मार दी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा सेक्टर 7 के मेन रोड पर हुआ. उस वक्त रात के करोब साढ़े ग्यारह बज रहे थे. समीप के बाजार से फल बेच कर वापस लौट रहे दो रेहड़ी वालों को पीछे से तेज रफ्तार आ रही एक गाड़ी ने टक्कर मार दी.
Delhi: One fruit vendor dead, another injured, after being hit by an over-speeding car near Ganpati Chowk in Dwarka at around 11:30 pm yesterday. The driver fled the spot along with the car
— ANI (@ANI)
टक्कर लगते ही एक फल वाला उछल कर रोड पर गिर गया जबकि दूसरा सड़क किनारे जा गिरा. टक्कर लगने की वजह से घटनास्थल पर चारों तरफ सेब और संतरा बिखर गया. हादसे के फौरन बाद कार वाला मौके से फरार हो गया. टक्कर की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी.
पुलिस ने दोनों घायलो को अस्पताल पहुंचाय जहां डॉक्टरों ने एक शख्स को मृत घोषित कर दिया. बताया जा रह है कि दूसरे फल वाले का पैर कट गया है. पुलिस को मौके से मर्सिडीज कार का अगला हिस्सा मिला है. पुलिस घटनास्थल के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि आरोपी का कोई सुराग मिल सके.