वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने भ्रष्टाचार को समाप्त करने के मुद्दे पर गांधीवादी से की और आग्रह किया कि प्रभावकारी बनाए जाने वाली अनौपचारिक समिति में वह शामिल हों.
हजारे के अनशन के चौथे दिन में प्रवेश करने पर मुखर्जी ने कहा, ‘मैं अन्ना हजारे से अपील करता हूं कि वह अनशन समाप्त करें और अनौपचारिक समिति में शामिल हों.’ सीआईआई के कार्यक्रम के बीच संवाददाताओं के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि हजारे से लोकपाल विधेयक के बारे में बातचीत जारी है.
गुरुवार की रात कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी हजारे से आमरण अनशन खत्म करने की अपील की थी. लोकपाल विधेयक की संयुक्त प्रारूप समिति के अध्यक्ष का पद नागरिक समाज के सदस्य को देने एवं उसके लिए औपचारिक अधिसूचना जारी करने से सरकार के इनकार करने पर हजारे ने 13 अप्रैल से देशभर में जेल भरो आंदोलन शुरू करने का आह्वान किया है.
शुक्रवार की सुबह मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल की सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश और अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक होनी थी लेकिन यह बैठक नहीं हुई. उसके बाद हजारे ने यह घोषणा की.
सिब्बल ने सरकार का रूख रखते हुए कहा कि केवल सरकारी अधिकारी ही लोकपाल विधेयक की प्रारूप समिति के सदस्य होंगे और दूसरा, यदि नागरिक समाज ने अध्यक्ष पद के लिए दबाव डाला तो कोई भी मंत्री उसका हिस्सा नहीं होगा.
उन्होंने कहा, ‘संयुक्त समिति के गठन पर कोई सरकारी अधिसूचना जारी किये जाने की संभावना नहीं है लेकिन हमने उनसे कहा है कि हम कानून मंत्रालय के माध्यम से सरकारी पत्र देने और प्रेस नोट जारी करने को इच्छुक हैं.’