उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिट एंड रन का मामला सामने आया है. गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक युवक पर अपनी महिला मित्र को कार से टक्कर मारकर भागने का आरोप है. घटना में महिला बाल-बाल बची. महिला ने आरोपी शहनवाज पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं.