scorecardresearch
 
राजेंद्र कुमार पर सीबीआई ने कसा शिकंजा, बरामद किए 5 ऑडियो क्लिप

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार पर सीबीआई ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. उनके व्यक्तिगत ईमेल आईडी से पांच ऑडियो क्लिप बरामद हुई है. इसमें कथित सौदों को लेकर बातचीत होने का शक है. सीबीआई इस ऑडियो क्लिप की जांच करा रही है.

Advertisement
X
अरविंद केजरीवाल के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार

सूत्रों के मुताबिक, बरामद की गई ऑडियो क्लिप 2012 से 2013 के बीच की हैं. इसमें वह अपने सहयोगियों को एक निजी कंपनी एंडेवर सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के पक्ष में हेरफेर करने के बारे में कथित निर्देश दे रहे हैं. उन्होंने अपने अधिकतर निर्देश ऑडियो क्लिप के जरिए ही भेजा था.

सीबीआई ईमेल आईडी से बरामद ऑडियो क्लिप से राजेंद्र कुमार की आवाज की जांच करा रही है. इसमें अभी फाइनल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. लेकिन उच्च पदस्थ सूत्रों की माने तो आवाज पूरी तरह राजेंद्र कुमार की आवाज से मैच कर रही है, जो कि उनके बड़ी मुसीबत साबित हो सकती है.

Advertisement

बताते चलें कि सीबीआई ने इस केस के सिलसिले में दिल्ली और यूपी में 14 जगहों पर छापामारी करके राजेंद्र कुमार के घर से 2.4 लाख रुपये बरामद किया था. वहीं, सह-आरोपी टीसीआईएल के जनरल मैनेजर जी.के. नंदा के पास से भी 10.5 लाख रुपये बरामद किए गए थे.

Advertisement
Advertisement