कोरोना वायरस के कहर से पूरी दुनिया त्रस्त है. इसी बीच ईरान सरकार ने इस महामारी के लिए अमेरिका, इजरायल और यहूदियों को जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया है. ईरान वायर के दो पत्रकारों ने अपनी रिपोर्ट में प्रशासन के उन दावों का जिक्र किया है जिनमें कोरोना वायरस के लिए यूएस, इजरायल और यहूदियों को कसूरवार बताया गया है.
2/10
ईरान में अब तक 58 हजार से भी ज्यादा कोरोना वायरस पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिनमें से करीब साढ़े तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. अब ईरान प्रशासन कोरोना पर दी अपनी पिछली प्रतिक्रियाओं पर ही घिर गया है.
3/10
बता दें कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खमेनई ने शुरुआत में कोरोना वायरस को गंभीरता से नहीं लिया था. उन्होंने अपने बयान में कहा था कि ईरान के लोगों को इस वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है.
Advertisement
4/10
हालांकि कुछ दिन बाद ही कोरोना वायरस से मरने वालों की तादाद ईरान में चीन और इटली के बाद सबसे ज्यादा हो गई. इसके बाद प्रशासन के कई आला अधिकारी अपने बयान से पलटने लगे और महामारी के लिए अमेरिका और इजरायल को जिम्मेदार ठहराने लगे.
5/10
22 मार्च को अपने एक बयान में खमनेई ने खुद अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा था, 'कोरोना वायरस से लड़ने के लिए ईरान कभी अमेरिका की मदद नहीं लेगा, जिसने खुद इस वायरस को पैदा किया है.'
6/10
एक स्थानीय मीडिया चैनल के माध्यम से खमनेई ने कोरोना वायरस को ईरान के खिलाफ राक्षसों की साजिश तक करार दे दिया था. हालांकि देश की समाचार एजेंसियों ने खमनेई के इस विवादास्पद बयान को हटा दिया था. उन्होंने कहा था, कुछ दुश्मन हैं जो राक्षस हैं और कुछ दुश्मन इंसान हैं. ये दोनों एक-दूसरे की मदद करते हैं. कई देशों की इंटेलिजेंस एजेंसिया भी हमारे खिलाफ एक-दूसरे की मदद करती हैं.
7/10
कुछ दिन बाद ही खमनेई की वेबसाइट पर मौलवी अहमद अबेदी ने अपने सुप्रीम लीडर के बयान पर सफाई दी. उन्होंने कहा, 'इसमें कोई संदेह नहीं है कि यहूदी राक्षसी ताकतों के पीछे लगे रहते हैं. इजरायल की मोसाद जैसी खुफिया एजेंसियां भी इसमें शामिल हैं.
8/10
इसके बाद यमन में ईरानी समर्थित हूती विद्रोहियों के नेता अब्दुल मलिक अल-हूती ने भी अमेरिका और इजरायल पर मुनाफे के लिए कोरोना वायरस को फैलाने का आरोप लगाया था.
9/10
अपने बयान में अब्दुल मलिक ने कहा था कि संभवत: यह यहूदियों की ही एक चाल है. ये लोग महामारी फैलाकर मुनाफा कमाने के लिए बड़े पैमाने पर इलाज के लिए वैक्सीन बेचना चाहते हैं.
Advertisement
10/10
उन्होंने आरोप मढ़ते हुए कहा, 'कुछ अमेरिकी कंपनियों ने बड़े पैमाने पर वैक्सीन बेचने के लिए इस महामारी को पैदा किया है,'
कोरोना वायरस को लेकर अमेरिका और चीन भी एक-दूसरे को कसूरवार ठहराते रहे हैं.