scorecardresearch
 

Gold-Silver Rate: अभी और गिरेगा... ये इंतजार पड़ा महंगा, सोना-चांदी की कीमतों का गदर

Gold-Silver Rate Today: सोना-चांदी की कीमतों में अक्टूबर महीने में तगड़ा क्रैश आया था, लेकिन नवंबर महीने में अब तस्वीर पूरी तरह बदल गई है. गुरुवार को वायदा चांदी 1.90 लाख रुपये पर कारोबार कर रही है.

Advertisement
X
सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव. (Photo: Reuters)
सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव. (Photo: Reuters)

सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rates) में बीते कई दिनों तक चले क्रैश के सिलसिले पर अब ब्रेक लग चुका है. ऐसे में सबसे बड़ा झटका उन लोगों को लगा है, जो इन कीमती धातुओं के दाम में और गिरावट की आस लगाए बैठे थे. इस सप्ताह के शुरुआती दो दिन बिखरने के बाद अचानक गोल्ड-सिल्वर रेट रॉकेट की रफ्तार से भागे और ये तेजी गुरुवार को भी जारी है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर एक ओर चांदी 1.90 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई, तो वहीं सोने का दाम 1.45 लाख के पार निकल गया. 

सोना का भाव रुक नहीं रहा
एमसीएक्स पर सोने की वायदा कीमत पर नजर डालें, तो गुरुवार को कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाला 10 Gram 24 Karat Gold Rate 1,46,109 रुपये पर पहुंच गया, जबकि बीते कारोबारी दिन बुधवार को ये कीमती पीली धातु 1,43,234 रुपये पर क्लोज हुई थी. यानी सोना एक झटके में 2875 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया. 

नवंबर की शुरुआत में बड़ी उथल-पुथल
सोने की कीमतों में फेस्टिव सीजन में अक्टूबर महीने में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी और Gold Rate Crash नजर आया था. नवंबर महीने की शुरुआत में भी गिरावट आई. 30 सितंबर को 10 ग्राम सोना 1,49,036 रुपये का था, जो 30 अक्टूबर को फिसलते हुए 1,38,485 रुपये पर आ गया था. यानी सोना 10,551 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ था. लेकिन अब ये अक्टूबर महीने के आखिरी कारोबारी दिन से 7624 रुपये चढ़ गया है. 

Advertisement

चांदी की कीमत में भी बदलाव
Gold Rate के बाद बात करें, एमसीएक्स पर चांदी के वायदा भाव में भी बड़ा चेंज आया है. दरअसल, मंगलवार को गिरकर 1,79,698 रुपये पर आई 1 किलो सिल्वर का दाम बुधवार को आई रैली के चलते 1,87,735 रुपये पर पहुंच गया था और गुरुवार को भी इसमें तेजी आई है. हालांकि, ये बीते कारोबारी दिन जितनी नहीं है फिर भी 1 Kg Silver Price 3211 रुपये चढ़कर 1,90,946 रुपये पर पहुंच गया. 

दो दिन में 11000 रुपये हुई महंगी
Silver Price Rally को देखें, तो सिर्फ दो दिनों में अब तक चांदी की कीमत 11000 रुपये प्रति किलो ग्राम से ज्यादा उछल चुकी है. दरअसल, बीते मंगलवार के भाव 1,79,698 से वर्तमान भाव की तुलना करें, तो 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली 1 किलो चांदी की कीमत में 11,248 रुपये प्रति किलोग्राम का उछाल आ चुका है. 

अक्टूबर में Silver दनादन क्रैश 
इससे पहले बीते अक्टूबर महीने में चांदी की कीमत ने इसमें पैसा लगा चुके निवेशकों को हैरान किया था, तो वहीं नए खरीदारों को सुनहरा मौका दिया था. दरअसल, पूरे महीने सिल्वर प्राइस क्रैश देखने को मिला था. बीते 30 सितंबर को MCX Silver Price 2,23,706 रुपये था, जो 30 अक्टूबर को गिरते हुए 1,79,132 रुपये प्रति किलो पर आ गया. यानी चांदी एक महीने में ही 44,574 रुपये सस्ती हो गई थी. 

Advertisement

(नोट: सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह लें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement