scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Gold-Silver Price Fall: बड़ी गिरावट... अचानक इतना सस्‍ता हुआ सोना, चांदी भी बिखरी! जानें नए रेट्स

MCX पर गोल्‍ड-सिल्‍वर प्राइस में गिरावट
  • 1/7

सोने और चांदी के भाव में शुक्रवार को भी गिरावट देखने को मिली. मल्‍टी कमोडिटी मार्केट (MCX) पर सोना और चांदी की कीमत अचानक से गिर गई, क्‍योंकि अमेरिका-ईरान के बीच तनाव जारी है. साथ ही अमेकिरकी फेडरल बैंक के फैसले को लेकर भी ये धातुएं दबाव में दिख रही हैं.

कितने सस्‍ते हुए गोल्‍ड-सिल्‍वर
  • 2/7

शुक्रवार को एमसीएक्‍स पर 5 अगस्‍त फ्यूचर के लिए सोने का भाव 800 रुपये गिरकर 144511 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे थे. इसी तरह, 4 सितंबर फ्यूचर के लिए चांदी की कीमत में 3577 रुपये की गिरावट आई, जो 2,22,800 रुपये प्रति किलो पर थे. शुरुआती कारोबार में सोने-चांदी के भाव में इतनी गिरावट नहीं थी, लेकिन करीब 11 बजे कीमती धातुओं में यह गिरावट तेज हो गई.

इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी का भाव
  • 3/7

इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली. यहां पर सोना करीब 0.50 फीसदी टूटकर 4,122 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था. वहीं चांदी की बात करें तो यह भी 0.50 फीसदी गिरकर 60.445 डॉलर प्रति औंस पर थी.

Advertisement
रिकॉर्ड हाई से कितने सस्‍ते हुए गोल्‍ड -सिल्‍वर? 
  • 4/7

रिकॉर्ड हाई से कितने सस्‍ते हुए गोल्‍ड -सिल्‍वर? 
एमसीएक्‍स के हिसाब से जनवरी में गोल्‍ड-सिल्‍वर ने रिकॉर्ड हाई टच किया था, लेकिन उसके बाद से इसमें भारी गिरावट देखने को मिली थी. सोना 1.93 लाख रुपये पति 10 ग्राम पर पहुंच गया था, जहां से अब ये करीब 50 हजार रुपये सस्‍ता हो चुका है. वहीं चांदी की बात करें तो यह 4.20 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी, लेकिन अब ये 2.22 लाख रुपये पर आ चुकी है यानी कि यह रिकॉर्ड हाई से 1.98 लाख रुपये सस्‍ती हो चुकी है. 

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी का भाव
  • 5/7

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी का भाव
कमोडिटी मार्केट में सोने और चांदी के भाव में गिरावट के बावजूद, सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. दिल्‍ली में 24 कैरेट गोल्‍ड की कीमत ₹14,4950 रुपये प्रति 10 ग्राम है. सिल्‍वर की कीमत यहां पर 2.40 लाख रुपये प्रति किलो है. 

मुंबई में सोने-चांदी की कीमत 
  • 6/7

मुंबई में सोने-चांदी की कीमत 
मुंबई में 24 कैरेट गोल्‍ड की कीमत ₹144820 रुपये प्रति 10 ग्राम है. चांदी की कीमत यहां पर ₹2,40,000 प्रति किलो है. चांदी की कीमतों में 5000 रुपये की तेजी आई है, जबकि सोने की कीमत 350 रुपये चढ़ी है. इसी तरह, लखनऊ में सोने की कीमत ₹14,4950 रुपये प्रति 10 ग्राम है और चांदी की कीमत ₹2,40,000 प्रति किलो है. 

खरीदारी का मौका?
  • 7/7

खरीदारी का मौका? 

सोने-चांदी के सस्‍ते होने से शादी के लिए खरीदारी करने वालों को एक बड़ी राहत मिलेगी. वहीं अगर आप निवेश की लिहाज से खरीदारी करना चाहते हैं तो कई एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि इस स्‍तर पर थोड़ा-थोड़ा करके सोने-चांदी में खरीदारी बढ़ा सकते हैं और किसी भी बड़ी गिरावट पर कीमती धातुओं की खरीदारी एक सही रणनीतिक कदम हो सकता है. 

(नोट- किसी भी असेट में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 
 

Advertisement
Advertisement