scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

हर महीने करें इतनी सेविंग... फिर खाते में होंगे ₹2 करोड़, निवेश का गजब का फॉर्मूला

करोड़पति बना सकता है एसआईपी निवेश
  • 1/6

कौन नहीं चाहता कि वो अमीर हो, उसके पास करोड़ों का फंड हो और इसके लिए वो जी-तोड़ मेहनत करके पैसे कमाता है. करोड़पति बनने का सपना पूरा करना बड़ा काम जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं. इसे पूरा करने में म्यूचुअल फंड में एसआईपी मददगार साबित हो सकती है, बशर्ते एक फॉर्मूले के तहत इसमें नियमित निवेश किया जाए. इसके जरिए आप 2 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड जमा कर सकते हैं. आइए समझते हैं इसका गणित. (Photo: AI Generated)

SIP पावर करेगी कमाल
  • 2/6

SIP पावर करेगी कमाल
करोड़पति बनने का सपना पूरा करने के लिए म्यूचुअल फंड में एसआईपी काम आएगी. इससे पहले जान लीजिए कि SIP एक लॉन्गटर्म प्रोसेस है, जो शानदार रिटर्न पाने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बनकर सामने आया है. इसमें कंपाउंडिंग की ताकत है, जो नियमित निवेश किए जाने वाली रकम को एक मोटे फंड में बदलने में मददगार साबित होती है. इसके बारे में तो खुद महान वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टीन ने भी बताया है और Compounding को आठवां आश्चर्य करार दिया था. (Photo: ITG)

बचत को सही जगह निवेश करना जरूरी
  • 3/6

बचत को सही जगह निवेश करना जरूरी
करोड़पति बनने का लक्ष्य पूरा करना है, तो अपनी कमाई का एक हिस्सा रिटायरमेंट (Retirement) के बाद के लिए अभी से बचाना जरूरी है. इससे भी खास बात ये कि इस बचत (Savings) को ऐसी जगह लगाना भी आवश्यक है, जहां रिटर्न जोरदार मिले. बात SIP की करें, तो बीते कुछ समय में रिटर्न देने के मामले में ये बेहद पॉपुलर इन्वेस्टमेंट जरिया बनकर सामने आया है. इसमें औसत 12 फीसदी से 15 फीसदी तक रिटर्न देखने को मिला है. ये इससे भी ज्यादा हो सकता है. (Photo: ITG)

Advertisement
निवेश, बढ़ोतरी और कंपाउंडिंग
  • 4/6

निवेश, बढ़ोतरी और कंपाउंडिंग
SIP Investment के जरिए करोड़पति बनने के लिए तीन चीजें सबसे जरूरी हैं. इनमें पहली है अनुशासित, यानी आपको अपना टारगेट पाने के लिए अनुशासित निवेश करते हुए एसआईपी पर टिके रहना है. जबकि दूसरी है निवेश में समय के साथ बढ़ोतरी करना, ये फंड को बढ़ाने और ज्यादा रिटर्न पाने के लिए जरूरी है. इसके अलावा तीसरा है कंपाउंडिंग की पावर. यानी , कंपाउंडिंग की शक्ति जो आपके द्वारा निवेश की गई रकम को कई गुना बढ़ाने में मदद करती है. (Photo: ITG)

2 करोड़ रुपये जुटाने का फॉर्मूला 
  • 5/6

2 करोड़ रुपये जुटाने का फॉर्मूला 
अब बताते हैं कि कैसे आप एक खास एसआईपी फॉर्मूले के तहत हर महीने नियमित पैसे बचाकर 2 करोड़ रुपये का फंड जमा कर सकते हैं. इसका कैलकुलेशन बेहद आसान है. SIP Calculator से गणना करें, तो आपको इस लक्ष्य को पाने के लिए हर महीने 20,000 रुपये की SIP करनी होगी और जैसा कि बताया ये लॉन्गटर्म प्रोसेस है, तो निवेशकों को ये रकम 21 साल तक लगाना होगा. अब मान लीजिए आपको औसत 12 फीसदी का रिटर्न भी मिला, तो भी आपके द्वारा जमा की गई रकम 50.40 लाख रुपये होगी, जबकि आपका कुल फंड 2,08,60,135 रुपये का हो जाएगा. इसमें रिटर्न 1,58,20,135 रुपये होगा. (Photo: Pixabay)

जितना जल्दी निवेश, उतना जल्दी फायदा 
  • 6/6

जितना जल्दी निवेश, उतना जल्दी फायदा 
जैसा कि बताया कि Mutual Fund SIP एक लॉन्गटर्म निवेश प्लान है, तो इसे जितनी जल्दी शुरू किया जाए फायदेमंद रहेगा. तमाम एक्सपर्ट्स भी कहते हुए नजर आते हैं कि जितनी जल्दी निवेश की शुरुआत की जाए, फायदा भी उतना ही जल्दी और ज्यादा मिलता है. म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में SIP की सलाह देते हैं, इसके पीछे कम्पाउंडिंग (Compounding) की जो ताकत होती है, उसका फॉर्मूला कहता है कि निवेश को लंबी अवधि तक जारी रखना मोटा फायदा कराने वाला साबित होगा. (Photo: Pexels)

(नोट- किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)  

Advertisement
Advertisement