scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Gold-Silver Rate Fall: चांदी ₹14000, तो 5 दिन में सोना इतना सस्ता, जानें 10 ग्राम का भाव

सोना-चांदी हफ्तेभर में काफी सस्ता
  • 1/7

सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में बीते सप्ताह बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन आखिरकार दोनों कीमतों धातुएं सस्ती हुई हैं. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर चांदी की वायदा कीमत हफ्तेभर में 14,000 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा सस्ती हुई है, तो वहीं दूसरी ओर कीमती पीली धातु सोना भी सस्ता हो गया है. (Photo: Reuters)

चांदी का भाव इतना टूटा 
  • 2/7

चांदी का भाव इतना टूटा 
एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में बीते सप्ताह के पांच कारोबारी दिन में तेज गिरावट देखने को मिली. हालांकि, हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को ये कीमती धातु ग्रीन जोन में मामूली बढ़त के साथ क्लोज हुई थी. कैलकुलेशन देखें, तो 4 सितंबर की एक्सपायरी वाली 1 Kg Silver का भाव बीते 3 जुलाई को वायदा कारोबार में 2,37,410 रुपये पर बंद हुई थी और पिछले शुक्रवार को ये गिरते-गिरते 2,22,680 रुपये पर आ गई. इस हिसाब से चांदी 14,730 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई. (Photo: Reuters)

सोना भी चांदी से कम नहीं
  • 3/7

सोना भी चांदी से कम नहीं
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर जहां एक ओर चांदी की कीमत भरभराकर टूटी है, तो सोना भी कम नहीं है. ये भी पिछले हफ्ते गिरावट में रहा है. 3 जुलाई को एमसीएक्स गोल्ड रेट (MCX Gold Rate) 1,47,378 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था और बीते शुक्रवार को इस कीमती पीली धातु की कीमत वायदा कारोबार में 1,43,480 रुपये पर क्लोज हुई थी. इस हिसाब से सोना 3,898 रुपये सस्ता हुआ है. (Photo: Reuters)

Advertisement
अपने हाई लेवल से क्रैश सोना-चांदी 
  • 4/7

अपने हाई लेवल से क्रैश सोना-चांदी 
बता दें कि सोना-चांदी दोनों धातुओं की कीमतों ने इस साल के शुरुआती जनवरी महीने में अपना लाइफ टाइम हाई लेवल छुआ था, लेकिन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने से लेकर अब तक ये काफी सस्ती हो चुकी हैं. एमसीएक्स पर सिल्वर प्राइस (MCX Silver Price) पहली बार 4 लाख रुपये के पार निकला था और करीब 4.20 लाख रुपये का स्तर छुआ था. वहीं सोना वायदा ने 2.02 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था. (Photo: Reuters)

घरेलू मार्केट में Gold Rate
  • 5/7

घरेलू मार्केट में Gold Rate
वायदा कारोबार के बाद अब बात करें, घरेलू मार्केट में सोना-चांदी की कीमतों में हफ्तेभर में आए बदलाव (Gold-Silver Rate Change) के बारे में, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, 10 Gram 24 Karat Gold Rate हफ्तेभर में 1,46,344 रुपये से 2976 रुपये सस्ता होकर 1,43,368 रुपये पर आ गया. (Photo: ITG)

Silver Price में आई इतनी गिरावट 
  • 6/7

Silver Price में आई इतनी गिरावट 
जहां एससीएक्स पर चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली, तो वहीं घरेलू बाजार में भी बीते पांच कारोबारी दिनों में Silver Price फिसला है. आईबीजेए की वेबसाइट पर अपडेटेड रेट्स देखें, तो बीते शुक्रवार को सोने का भाव 2,22,014 रुपये पर ओपन हुआ था और दिनभर के कारोबार के बाद गिरकर 2,20,390 रुपये पर क्लोज हुआ था. वहीं इससे पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 3 जुलाई को सोने की कीमत 2,33,858 रुपये थी, यानी ये Silver Metal 13,468 रुपये सस्ती हो गई. (Photo: Reuters)

ज्वेलरी पर GST+ मेकिंग चार्ज भी लागू
  • 7/7

ज्वेलरी पर GST+ मेकिंग चार्ज भी लागू
घरेलू मार्केट में सोना-चांदी के आभूषण खरीदते समय इस बात को ध्यान में रखना जरूरी है कि इस पर मेकिंग चार्ज के साथ ही जीएसटी भी देना पड़ता है. 3 फीसदी जीएसटी और मेकिंग चार्ज के जुड़ने के बाद ज्वेलरी की कीमत बढ़ जाती है. बता दें कि ये Gold-Silver Making Charge विभिन्न राज्यों में अलग-अलग हो सकते हैं. (Photo: PTI)

(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

Advertisement
Advertisement