scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

अब सस्ती हो रही चांदी... हाई से ₹1.78 लाख कम दाम, सोना भी सस्ता

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट
  • 1/6

सोना-चांदी सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को सस्ता (Gold-Silver Cheaper) हो गया है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं के दाम में गिरावट आई है. वायदा चांदी का भाव एक झटके में 2400 रुपये प्रति किलो घट गया है और हाई से अब 1 Kg Silver Price 1.78 लाख रुपये से ज्यादा कम हो गया है. वहीं सोना भी फिसलते हुए वायदा कारोबार में 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर आ गया है. (Photo: Reuters)

चांदी में अचानक बड़ी गिरावट
  • 2/6

चांदी में अचानक बड़ी गिरावट
एमसीएक्स पर चांदी की वायदा कीमत में दो कारोबारी दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. सोमवार के बंद भाव की तुलना में मंगलवार को MCX Silver Rate ओपनिंग के साथ ही गिरकर 2,41,813 रुपये प्रति किलो पर आ गया, जबकि इसका पिछला बंद 2,44,220 रुपये था. ऐसे में देखें, तो चांदी एक झटके में ही 2,407 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई. (Photo: Reuters)

अपने हाई से अब इतनी सस्ती चांदी  
  • 3/6

अपने हाई से अब इतनी सस्ती चांदी  
जनवरी महीने में सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला था और 29 जनवरी को सिल्वर प्राइस ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए रॉकेट की रफ्तार से ऐतिहासिक 4 लाख रुपये प्रति किलो का स्तर पार किया था. चांदी का लाइफ टाइम हाई लेवल 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम है और वर्तमान भाव के तुलना करें, तो ये कीमती धातु अब इस लेवल से 1,78,235 रुपये प्रति किलो सस्ती मिल रही है. (Photo: Reuters)

Advertisement
अगस्त में अब तक इतना उछाल
  • 4/6

अगस्त में अब तक इतना उछाल
भले ही चांदी की वायदा कीमत में बीते दो दिनों से दनादन गिरावट देखने को मिली हो, लेकिन अगस्त महीने की शुरुआत से ही ये जोरदार तेजी लेकर महंगी हो रही थी. बता दें कि बीते जुलाई महीने के आखिरी दिन एमसीएक्स पर Silver Price 2,17,198 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था और यहां से अब तक 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 24,615 रुपये प्रति किलो तक बढ़ चुकी है. (Photo: Reuters)

सोना का भाव भी फिसला
  • 5/6

सोना का भाव भी फिसला
MCX पर न सिर्फ चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है, बल्कि दूसरी कीमती पीली धातु सोने का भाव भी फिसला है. बीते कारोबारी दिन सोमवार को वायदा कारोबार में 10 Gram 24 Karat Gold Rate 1,63,229 रुपये पर क्लोज हुआ था और मंगलवार को ये खुलते ही 1,62,564 रुपये पर आ गया. इस हिसाब से सोना 665 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है. (Photo: Reuters)

इस महीने इतना बदला Gold Rate 
  • 6/6

इस महीने इतना बदला Gold Rate 
चांदी की तरह भले ही सोना अब टूटता नजर आ रहा है, लेकिन अगस्त महीने में अब तक ये भी जोरदार तेजी लेकर छलांग लगाता नजर आया. 31 जुलाई को एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने की कीमत 1,43,376 रुपये पर बंद हुई थी और इसके बाद 1 अगस्त से लेकर अब तक इसके भाव में 19,188 रुपये का उछाल दर्ज किया गया है. (Photo: Reuters)

(नोट: सोना-चांदी या गोल्ड सिल्वर ईटीएफ में किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

Advertisement
Advertisement