scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Gold-Silver Rate: चांदी हाई से अभी ₹1.88 लाख सस्ती, क्या है 20, 22 और 24 कैरेट सोने का भाव?

एमसीएक्स से घरेलू बाजार तक बदला सोना-चांदी का दाम
  • 1/6

सोना-चांदी की कीमतों में बीते सप्ताह तगड़ा बदलाव (Gold-Silver Rate Change) आया है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX से लेकर घरेलू बाजार तक में दोनों कीमती धातुओं के दाम बदले हैं. ऐसे में किसी भी निवेश या फिर ज्वेलरी खरीद से पहले लेटेस्ट रेट अपडेट चेक कर लेना जरूरी है. चांदी ताबड़तोड़ तेजी के बाद भी अभी अपने हाई लेवल से 1.88 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती मिल रही है. आइए जानते हैं 20, 22 और 24 कैरेट सोने का क्या भाव है? (Photo: PTI)

5 दिन में इतना बदला चांदी का रेट 
  • 2/6

5 दिन में इतना बदला चांदी का रेट 
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी का भाव (MCX Silver Price) देखें, तो बीते सप्ताह के पांच कारोबारी दिनों में ये तेजी से उछला है. 31 जुलाई को 1 Kg Silver Price 2,18,295 रुपये था, लेकिन बीते शुक्रवार को ये छलांग लगाते हुए 2,31,381 रुपये पर बंद हुआ. इस हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो चांदी पांच दिन में 13,086 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई. (Photo: ITG)

अपने हाई से अभी भी सस्ती Silver  
  • 3/6

अपने हाई से अभी भी सस्ती Silver  
भले ही चांदी की वायदा कीमत में बीते सप्ताह तेज उछाल देखने को मिला है, लेकिन इस तेजी के बाद भी ये कीमती धातु अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से काफी सस्ती मिल रही है. बता दें कि बीते 29 जनवरी 2026 को 1 किलोग्राम चांदी का भाव पहली बार 4 लाख रुपये के ऐतिहासिक स्तर के पार निकला था और 4,20,048 रुपये प्रति किलो का हाई छुआ था. हालांकि, इस लेवल को छूने के बाद से ही ये तेजी से क्रैश (Silver Price Crash From High) भी हुई. अब ताजा उछाल के बाद भी चांदी 1,88,244 रुपये प्रति किलो सस्ती मिल रही है. (Photo: Reuters)

Advertisement
घरेलू मार्केट में 1 किलो चांदी की कीमत
  • 4/6

घरेलू मार्केट में 1 किलो चांदी की कीमत
एमसीएक्स के बाद अगर बात करें घरेलू मार्केट में सोना-चांदी की कीमतों में आए चेंज के बारे में, तो वायदा कारोबार की तरह ही घरेलू बाजार में भी चांदी की कीमत उछली है. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, 31 जुलाई की शाम को एक किलो चांदी की कीमत 2,17,198 रुपये पर बंद हुई थी, जो बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 2,31,804 पर क्लोज हुई. इस हिसाब से Silver Price पांच दिन में 14,606 रुपये बढ़ गया. (Photo: Reuters)

Gold Rate में कितना बदलाव? 
  • 5/6

Gold Rate में कितना बदलाव? 
चांदी की कीमत के बाद अब नजर डालें, सोने के भाव के बारे में तो एमसीएक्स पर 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड रेट 31 जुला को 1,43,376 रुपये पर क्लोज हुआ था और ये बीते शुक्रवार को 1,51,985 रुपये पर बंद हुआ. इस हिसाब से MCX Gold Rate पांच दिन में 8,609 रुपये प्रति 10 ग्राम उछला है. वहीं आईबीजेए के मुताबिक, घरेलू मार्केट में 10 Gran 24 Karat Gold Rate 1,42,860 रुपये से 6,761 रुपये महंगा होकर 1,49,621 रुपये पर पहुंच गया. (Photo: Reuters)

18, 20, 22 कैरेट सोने का लेटेस्ट रेट  
  • 6/6

18, 20, 22 कैरेट सोने का लेटेस्ट रेट  
घरेलू बाजार में अन्य क्वालिटी के गोल्ड रेट पर नजर डालें, तो जहां 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,621 रुपये पर जा पहुंचा, तो वहीं 22 Karat Gold Price 1,46,030 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसके अलावा 20 कैरेट सोने की कीमत (20 Karat Gold Rate) 1,33,160 रुपये प्रति 10 ग्राम, तो वहीं 18 Karat Gold Rate 1,21,190 रुपये पर क्लोज हुआ. 14 कैरेट सोना का भाव (14 Karat Gold Rate Update) भी उछला और ये 96,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. 

यहां ध्यान रहे कि घरेलू बाजार में गोल्ड-सिल्वर ज्वेलरी खरीद पर आपको तय जीएसटी (Gold GST) के साथ ही मेकिंग चार्ज भी देना होता है, जिससे इनकी कीमत बढ़ जाती है.  Gold-Silver Making Charge विभिन्न शहरों में अलग-अलग हो सकता है. (Photo: File/ITG)

(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

Advertisement
Advertisement