scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Gold Silver Rate: चांदी में बड़ी गिरावट, सोने का भाव भी टूटा, जानें आज का रेट

सोना-चांदी की कीमत फिर फिसली
  • 1/6

सोना-चांदी की कीमत (Gold-Silver Rate) में गुरुवार को फिर से गिरावट आई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर वायदा कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही चांदी का भाव एक झटके में 3500 रुपये प्रति किलो से ज्यादा कम हो गया. इस गिरावट के बाद चांदी अपने हाई से अब 1.86 लाख रुपये सस्ती हो गई है. वहीं सोने का भाव भी फिसला है और ये कीमती पीली धातु भी सस्ती (Gold Cheaper) हो गई है. (Photo: Reuters)

चांदी की कीमत खुलते ही फिसली
  • 2/6

चांदी की कीमत खुलते ही फिसली
एमसीएक्स पर कारोबार की शुरुआत रेड जोन में हुई. 3 जुलाई की एक्सपायरी वाली चांदी का रेट (Silver Rate) अपने पिछले कारोबारी बंद 2,74,265 रुपये प्रति किलो की तुलना में ओपनिंग के साथ ही गिरकर 2,70,752 रुपये पर आ गया. यानी चांदी झटके में 3513 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई. (Photo: Reuters)

हाई से अब इतना सस्ती Silver
  • 3/6

हाई से अब इतना सस्ती Silver
चांदी की कीमत में बीते 13 मई को आए तूफानी उछाल के बाद से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है और ये 30000 रुपये से ज्यादा टूट चुकी है. अगर MCX Silver Price के लाइफ टाइम हाई लेवल से तुलना करें, तो ये कीमती धातु अब अपने जनवरी के हाई 4,57,328 रुपये की तुलना में 1,86,576 रुपये सस्ती हो चुकी है. (Photo: Reuters)

Advertisement
सोना भी लगातार टूट रहा 
  • 4/6

सोना भी लगातार टूट रहा 
चांदी के बाद बात करें, सोने के भाव की तो ये पीली धातु भी इस हफ्ते लगातार सस्ती होती नजर आ रही है. MCX Gold Rate पर नजर डालें, तो 5 जून की एक्सपायरी वाले सोने का भाव पिछले बंद 1,60,006 से 687 रुपये कम होकर 1,59,319 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. (Photo: Reuters)

Gold अब हाई से इतना सस्ता 
  • 5/6

Gold अब हाई से इतना सस्ता 
अगर सोने के हाई लेवल की बात करें, तो ये भी वायदा कारोबार में बीते जनवरी महीने में पहली बार 2 लाख रुपये के पार निकला था. इसका लाइफ टाइम हाई लेवल 2,02,984 रुपये प्रति 10 ग्राम है और इस स्तर से फिलहाल 10 Gram 24 Karat Gold 43,665 रुपये सस्ता मिल रहा है. (Photo: Reuters)

घरेलू मार्केट में सोना-चांदी
  • 6/6

घरेलू मार्केट में सोना-चांदी 
बात घरेलू मार्केट में सोना-चांदी की कीमतों की करें, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, 1 Kg Silver Price 2,67,302 रुपये से गिरकर गुरुवार को ओपनिंग के साथ 2,65,808 रुपये पर आ गया. हालांकि, सोना पिछले बंद 1,58,555 रुपये की तुलना में मामूली बढ़त लेकर 1,58,947 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. (Photo: ITG)

(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी तरह के निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

Advertisement
Advertisement