scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Rule Change 1st August: LPG, बैंक से तत्काल रेल टिकट तक... देश में 1 अगस्त से ये 5 बड़े बदलाव, हर घर हर जेब पर होगा असर!

1 अगस्त से देश में कई बड़े बदलाव
  • 1/6

जुलाई का महीना खत्म होने वाला है और चार दिन बाद नया अगस्त का महीना कई बड़े बदलावों के साथ (Rule Change From 1st August) शुरू होने वाला है. इनमें घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में चेंज (LPG Cylinder Price Change) देखने को मिल सकता है, तो ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एटीएफ के दाम में भी संशोधन कर सकती है, जो सीधे हवाई यात्रियों की जेब पर असर डालने वाला साबित हो सकता है. इसके अलावा उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक से जुड़े चार्ज भी बदलने वाले हैं. ऐसे ही पांच बड़े बदलावों पर नजर डालते हैं... (Photo: ITG)

पहला बदलाव: LPG सिलेंडर के दाम 
  • 2/6

पहला बदलाव: LPG सिलेंडर के दाम 
अगस्त महीने की शुरुआत जिन बड़े बदलावों के साथ होने वाली है, उनमें एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में होने वाले बदलाव पर सबकी नजर है. बीते जुलाई महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG Cylinder Price Cut का तोहफा दिया था. हालांकि, ये कटौती 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में की गई थी और ये इसका दाम दिल्ली में 183.50 रुपये कम होकर 3,113.50 रुपये की जगह 2,930 रुपये का हो गया था. हालांकि, 14 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें (14 Kg LPG Cylinder Price) स्थिर रखा गया था. सिलेंडर प्राइस में किसी भी तरह का बदलाव रसोई का बजट गड़बड़ा सकता है. (Photo: ITG) 

दूसरा बदलाव: ATF की कीमतों में चेंज 
  • 3/6

दूसरा बदलाव: ATF की कीमतों में चेंज 
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को न सिर्फ एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करती हैं, बल्कि हवाई ईंधन यानी एटीएफ के भी नए रेट जारी किए जाते हैं. 1 अगस्त को भी ATF Price Change देखने को मिल सकता है. इसमें होने वाली कटौती या कीमतों में वृद्धि हवाई यात्रा के खर्च में बड़ा बदलाव ला सकती है. (Photo: Pexels)

Advertisement
तीसरा बदलाव: Bank रूल में बदलाव 
  • 4/6

तीसरा बदलाव: Bank रूल में बदलाव 
1 अगस्त 2026 से कई बैंक भी अपनी सर्विस पर लागू शुल्क में बदलाव करने वाले हैं. इन में उज्जिवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank) भी शामिल है, जो अपने ग्राहकों के लिए SMS Alert चार्ज में बदलाव पहली तारीख से लागू करने जा रहा है. अब मासिक सीमा के साथ 30 पैसे प्रति SMS लागू होगा. इस बीच बैंक की ओर से ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे डेबिट कार्ड मेंटेनेंस फीस या अन्य सर्विस चार्ज में किसी भी बदलाव के बारे में अपने बैंक से जानकारी ले सकते हैं. (Photo: ITG)

चौथा बदलाव: तत्काल रेल टिकल का नियम
  • 5/6

चौथा बदलाव: तत्काल रेल टिकल का नियम
August 2026 की शुरुआत में भारतीय रेलवे (Indian Railway) से जुड़ा नियम भी बदल सकता है. रिपोर्ट्स की मानें, तो 1 अगस्त रेलवे तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया में बदलाव (Tatkal Rail Ticket Booking Rule) किया जा सकता है. इसके तहत अब टोकन देने का समय तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होने के समय के साथ होगा, जिससे कि रिजर्वेशन काउंटर पर भीड़ कम करने में मदद मिलेगी. इसके साथ ही यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग भी आसान होगी. अब तक पहले लोगों को टोकन लेने और फिर टिकट बुक कराने के लिए अलग-अलग समय पर काउंटर जाना पड़ता है. (File Photo: ITG)

पांचवां बदलाव: GST से जुड़ा नियम
  • 6/6

पांचवां बदलाव: GST से जुड़ा नियम
1 अगस्त से होने वाला तमाम फाइनेंशियल चेंज के साथ ही जीएसटी से जुड़ा नियम भी बदलने (GST Rule Change) जा रहा है, जो सीधे बिजनेस, दुकान या ट्रेडिंग करने वालों पर असर डालेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, ई-इनवॉइस और ई-वे बिल (e-Way Bill) सिस्टम को बेहतर और ट्रांसपरेंट बनाया जा रहा है. इसके तहत बिल-टू-शिप-टू (Bill To–Ship To) लेन-देन में शिप-टू GSTIN देना अनिवार्य होगा. इसके साथ ही GSTIN, स्टेट कोड समेत अन्य जानकारियों को चेक करेगा. अन्य बदालव के तहत अब  कारोबारी ई-वे बिल को स्वेच्छा से बंद भी कर सकेंगे. (Photo: ITG)

Advertisement
Advertisement