scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Gold-Silver Weekly Update: चांदी अभी भी हाई से ₹1.95 लाख सस्ती, बीते हफ्ते उछली, सोने का ये रेट

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा चेंज
  • 1/6

सोना-चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में बीते सप्ताह बड़ा बदलाव देखने को मिला है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दोनों कीमती धातुओं के भाव में उछाल आया है यानी ये महंगी हो गई हैं. जहां एक ओर 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1200 रुपये महंगा हुआ है, तो वहीं वायदा चांदी की कीमत में तगड़ा 11000 रुपये प्रति किलो का बदलाव देखने को मिला है. हालांकि, इस धुआंधार तेजी के बावजूद अभी भी Silver Price अपने हाई से 1.95 लाख रुपये सस्ता बना हुआ है. वहीं सोना 50,000 रुपये से ज्यादा सस्ता है. (Photo: File/ITG)

Gold Rate हफ्तेभर में इतना बदला
  • 2/6

Gold Rate हफ्तेभर में इतना बदला
सोने की कीमत के बारे में बात करें, तो बीते सप्ताह ये बढ़ी है. एमसीएक्स पर 5 जून की एक्सपायरी वाला 10 ग्राम सोना 1 मई को 1,51,352 रुपये पर क्लोज हुआ था, लेकिन पिछले शुक्रवार तक ये बढ़ते हुए 1,52,589 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर पहुंच गया. ऐसे में ये कीमती पीली धातु 1237 रुपये महंगी हो गई है. (Photo: Reuters)

तेजी के बाद भी हाई से काफी सस्ता
  • 3/6

तेजी के बाद भी हाई से काफी सस्ता
सोना भले ही बीते सप्ताह महंगा हुआ है, लेकिन अपने हाई लेवल से ये अभी भी काफी सस्ता बना हुआ है. जनवरी महीने में सोने की वायदा कीमत तेज रफ्तार के साथ भागते हुए 2 लाख रुपये के पार पहली बार निकली थी. इसने 2,02,984 रुपये का लाइफ टाइम हाई लेवल छुआ था और वर्तमान भाव से तुलना करें, तो 10 Gram 24 Karat Gole अभी भी 50,395 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता (Gold Cheaper From High) मिल रहा है. 

Advertisement
चांदी झटके में हो गई इतनी महंगी
  • 4/6

चांदी झटके में हो गई इतनी महंगी
बात करें, तो चांदी की कीमत में आए बदलाव के बारे में, तो ये कीमती धातु बीते सप्ताह तेज रफ्तार से भागी है और महज पांच कारोबारी दिनों में ये 11,062 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है. 1 मई को कारोबार खत्म होने पर 3 जुलाई की एक्सपायरी वाली चांदी का भाव 2,50,937 रुपये पर बंद हुआ था और बीते शुक्रवार को ये तेजी के साथ 2,61,999 रुपये प्रति किलो पर क्लोज हुई. (Photo: Reuters)

अभी भी 1.95 लाख रुपये सस्ती Silver
  • 5/6

अभी भी 1.95 लाख रुपये सस्ती Silver
चांदी की कीमत जहां पांच दिन में भले ही 11,000 रुपये से ज्यादा महंगी हो गई है, लेकिन इस उछाल के बावजूद ये अपने हाई लेवल से काफी कम दाम पर मिल रही है. सोने की तरह ही चांदी ने भी जनवरी महीने में 4,57,328 रुपये प्रति किलो का आंकड़ा छुआ था, जो इस एक्सपायरी वाली चांदी का लाइफ टाइम हाई लेवल है. इस स्तर से अब तक 1 Kg Silver Rate 1,95,329 रुपये गिर चुका है. (Photo: Reuters)

घरेलू मार्केट में सोना-चांदी 
  • 6/6

घरेलू मार्केट में सोना-चांदी 
MCX के बाद अगर घरेलू मार्केट में सोना-चांदी की कीमतों के बारे में बात करें, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, हफ्ते भर में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,50,263 रुपये से बढ़कर 1,51,078 रुपये पर पहुंच गया. वहीं दूसरी ओर चांदी की घरेलू मार्केट में कीमत 2,40,331 रुपये से उछलकर 2,55,600 रुपये पर पहुंच गई है. 

(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी तरह के निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

Advertisement
Advertisement