scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Gold-Silver Rate: अचानक गोल्ड-सिल्वर में बड़ी तेजी, आज ही चांदी 10000 रुपये हुई महंगी

सोना-चांदी की कीमत में उछाल
  • 1/6

अमेरिका-इजरायल और ईरान (US-Israel Vs Iran War) के बीच जंग जारी है और इस युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट में टेंशन चरम पर पहुंच गई है. इसके चलते जहां शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, तो तेल को लेकर हाहाकार मचा नजर आ रहा है. इस बीच सोना-चांदी के भाव (Gold-Silver Rates) में भी तगड़ा चेंज देखने को मिल रहा है. मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दोनों कीमती धातुओं के दाम में तेज उछाल आया. चांदी जहां एक झटके में 10,000 रुपये के करीब महंगी हो गई, तो वहीं सोने का भाव भी 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त लेकर कारोबार कर रहा था. 

चांदी के भाव में धुआंधार तेजी 
  • 2/6

चांदी के भाव में धुआंधार तेजी 
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन MCX पर कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही चांदी का भाव चढ़ने लगा था. सोमवार को 5 मई की एक्सपायरी वाली 1 Kg Silver 2,67,160 रुपये पर क्लोज हुई थी, लेकिन मंगलवार को ये तेज रफ्तार से भागती दिखा और खबर लिखे जाने तक 2,76,370 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी. इस हिसाब से देखें, तो सिल्वर 9,210 रुपये प्रति किलो महंगी हुई है. 

हाई से अभी भी इतनी सस्ती चांदी 
  • 3/6

हाई से अभी भी इतनी सस्ती चांदी 
भले ही चांदी की कीमत में तेज उछाल आया हो, लेकिन अभी भी Silver Price अपने हाई लेवल से काफी कम बना हुआ है. बीते 29 जनवरी को एमसीएक्स पर चांदी इतिहास में पहली बार 4 लाख रुपये के पार निकली थी और रॉकेट की रफ्तार से भागते हुए 4,20,048 रुपये प्रति किलो का लाइफ टाइम हाई लेवल छुआ था. मंगलवार के भाव से तुलना करें, तो इस हाई से अभी भी चांदी 1,43,678 रुपये प्रति किलो सस्ती मिल रही है. 

Advertisement
ग्लोबल टेंशन में सोना भी चमका
  • 4/6

ग्लोबल टेंशन में सोना भी चमका
मिडिल ईस्ट में युद्ध के चलते बढ़ी ग्लोबल टेंशन के बीच चांदी ही नहीं, बल्कि सोना भी मंगलवार को चमका. MCX Gold Rate पर नजर डालें, तो 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला 10 Gram 24 Karat Gold Rate अपने पिछले बंद 1,60,299 रुपये की तुलना में तेजी के साथ 1,62,388 रुपये पर पहुंच गया. इस हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो सोने के भाव में 2,089 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल आया है. 

Gold अपने हाई से कितना सस्ता? 
  • 5/6

Gold अपने हाई से कितना सस्ता? 
चांदी की तरह सोने की कीमत भी बीते 29 जनवरी को ही वायदा कारोबार के दौरान अपने उच्चतम स्तर पर पहुंची थी. Gold Rate तेज रफ्तार के साथ भागते हुए 1,93,096 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था. हालांकि, इसके बाद सोना जमकर टूटा और हालिया तेजी के बावजूद भी ये कीमती पीली धातु अपने हाई लेवल से 30,708 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ती (Gold Cheaper From High) मिल रही है.   

घरेलू मार्केट में भी भागे सोना-चांदी 
  • 6/6

घरेलू मार्केट में भी भागे सोना-चांदी 
एमसीएक्स के बाद अगर बात करें घरेलू मार्केट में सोना-चांदी की कीमत में आए बदलाव के बारे में, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, सोमवार की शाम को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,58,674 रुपये पर बंद हुआ था और मंगलवार को खुलने के साथ ही ये 1,60,436 रुपये पर पहुंच गया था. वहीं चांदी 2,60,056 पर क्लोज हुई थी और मंगलवार को 2,72,830 रुपये प्रति किलो पर खुली. बता दें कि आईबीजीए की वेबसाइट पर अपडेट किए गए ये रेट जीएसटी और मेकिंग चार्ज से अलग होते हैं, इनके जुड़ने से भाव बढ़ जाता है. 

(नोट- सोना-चांदी में निवेश से पहले अपने कमोडिटी एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

Advertisement
Advertisement