सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rates) में बीते सप्ताह बड़ा बदलाव देखने को मिला है. न सिर्फ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज, बल्कि घरेलू मार्केट में भी इसकी कीमत में चेंज आया है. IBJA के मुताबिक, Gold-Silver Price टूटे हैं यानी ये कीमती धातुएं सस्ती हो गई हैं. MCX पर चांदी अब भी अपने हाई लेवल से 2.06 लाख रुपये सस्ती मिल रही है. (Photo: Reuters)
सोना पिछले हफ्ते इतना सस्ता
बीते सप्ताह कमोडिटी मार्केट में ट्रेडिंग के दौरान सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव नजर आया. हालांकि, पूरे हफ्ते में ये कीमती पीली धातु गिरावट में रही. 24 अप्रैल को एमसीएक्स पर 5 जून की एक्सपायरी वाले 10 Gram 24 Karat Gold Rate 1,52,699 रुपये था, जो बीते शुक्रवार को 1,51,263 रुपये पर क्लोज हुआ. यानी सोना 1336 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है. अगर हाई से तुलना करें, तो वायदा कारोबार में 24 कैरेट सोने का लाइफ टाइम हाई 2,02,984 रुपये प्रति 10 ग्राम है और इस लेवल से अभी Gold Rate 51,621 रुपये कम चल रहा है. (Photo: Reuters)
घरेलू मार्केट में भी गिरा दाम
एमसीएक्स के बाद अगर बात घरेलू मार्केट में सोने की कीमत में आई गिरावट की करें, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक 24 अप्रैल की शाम को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,51,479 रुपये पर बंद हुआ था और बीते शुक्रवार को ये 1,50,263 रुपये पर आ गया. यानी वायदा कारोबार ही नहीं, बल्कि घरेलू बाजार में भी सोना 1216 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ. अन्य क्वॉलिटी का गोल्ड रेट देखें, तो 22 कैरेट गोल्ड (1,46,660 रुपये/10 ग्राम), 20 कैरेट गोल्ड (1,33,730 रुपये/10 ग्राम), 18 कैरेट गोल्ड (1,21,710 रुपये/10 ग्राम) और 14 कैरेट गोल्ड (96,920 रुपये/10 ग्राम) पर आ गया. (Photo: File/ITG)
चांदी की कीमत में ये चेंज
अब बताते हैं चांदी की कीमत में हफ्तेभर में आए बदलाव (Silver Price Change) के बारे में, तो एमसीएक्स पर 3 जुलाई की एक्सपायरी वाली चांदी की कीमत बढ़ी है. ये 24 अप्रैल को 2,50,058 रुपये प्रति किलो थी, जो बीते शुक्रवार को 2,51,000 रुपये पर क्लोज हुई. इस हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो Silver Price 941 रुपये प्रति किलो बढ़ा है. हालांकि, अगर हाई से तुलना करें, तो ये चांदी अपने हाई 4,57,328 रुपये की तुलना में अभी भी 2,06,328 रुपये कम कीमत पर मिल रही है. (Photo: Reuters)
घरेलू बाजार में फिसली Silver
अगर बात घरेलू मार्केट में चांदी के भाव की करें, तो यहां ये कीमती धातु सस्ती हुई है. आईबीजेए के मुताबिक, 24 अप्रैल को 1 किलो चांदी की कीमत 2,43,825 रुपये पर बंद हुई थी. वहीं बीते शुक्रवार 20 अप्रैल को चांदी की कीमत फिसलकर 2,40,331 रुपये रह गई. यानी 1 Kg Silver Price 3494 रुपये कम हो गया है. (Photo: File/ITG)
ज्वेलरी खरीद पर GST और ये चार्ज
ध्यान रहे कि IBJA की वेबसाइट पर अपडेट होने वाले गोल्ड-सिल्वर रेट्स देशभर में एक समान होते हैं, लेकिन जब आप सर्राफा दुकान पर सोने-चांदी की ज्वेलरी खरीदने के लिए जाते हैं, तो फिर इसके ऊपर लागू जीएसटी के साथ ही मेकिंग चार्ज भी देना होता है, जिससे कीमत बढ़ जाती है. विभिन्न राज्यों और शहरों में मेकिंग चार्ज अलग-अलग हो सकता है. (Photo: AI Generated)
(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)