scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Mukesh Ambani Wealth: ये क्या? मुकेश अंबानी समेत इन 7 धनकुबेरों को झटका, घट गई इतनी संपत्ति

एलन मस्क की संपत्ति में भारी उछाल
  • 1/8

साल 2026 आधा बीतने वाला है, अमेरिका शेयर बाजार ऑल टाइम हाई (All Time High) के बेहद करीब है. जबकि दक्षिण कोरिया और ताइवान के बाजारों में जोरदार तेजी देखी जा रही है. वैसे तो ये साल अब तक दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) के नाम रहा है. उनकी नेटवर्थ में जोरदार उछाल देखने को मिली है. लेकिन इस बीच तमाम ऐसे उद्योगपति ने जिन्हें इस साल अब तक भारी नुकसान हुआ है. उनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी हैं, जिनकी संपत्ति में इस साल 20 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है. आज हम आपको दुनिया के 7 ऐसे उद्योगपतियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें इस साल सबसे ज्यादा चूना लगा है.

बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault)
  • 2/8

1. बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault)
ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार लग्जरी ब्रांड LVMH के मालिक बर्नार्ड अर्नाल्ट को इस साल सबसे तगड़ा झटका लगा है. वैश्विक स्तर पर महंगे फैशन प्रोडक्ट्स की मांग में आई सुस्ती के कारण इनकी संपत्ति में $37.2B की भारी गिरावट आई है. इस बड़े नुकसान के बाद अब उनकी मौजूदा नेटवर्थ $171.0B (171 अरब डॉलर) रह गई है. (Photo: ITG)

मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg)
  • 3/8

2. मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg)
मेटा (फेसबुक, इंस्टाग्राम) के को-फाउंडर मार्क जुकरबर्ग के लिए यह साल संपत्ति के मोर्चे पर नुकसानदेह साबित हुआ है. टेक शेयरों में उतार-चढ़ाव और विज्ञापनों से होने वाली आय में बदलाव के चलते इस साल अब तक इनकी नेटवर्थ में $31.3B की कमी दर्ज की गई है, जिसके बाद इनकी मौजूदा नेटवर्थ $202.0B (202 अरब डॉलर) है. (Photo: ITG)

Advertisement
स्टीव बालमर (Steve Ballmer)
  • 4/8


3. स्टीव बालमर (Steve Ballmer)
माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व CEO और दिग्गज निवेशक स्टीव बालमर को भी इस साल बड़ा वित्तीय घाटा उठाना पड़ा है. टेक सेक्टर में जारी फेरबदल और मार्केट सेंटीमेंट बदलने की वजह से ब्लूमबर्ग इंडेक्स के अनुसार इस साल अब तक उनकी कुल संपत्ति में $29.3B की गिरावट आई है. वर्तमान में उनकी नेटवर्थ $139.0B (139 अरब डॉलर) है.  (Photo: ITG)

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani)
  • 5/8

4. मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani)
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के लिए यह साल चुनौतीपूर्ण रहा है. उनके मुख्य बिजनेस (ऑयल-टू-केमिकल्स और रिटेल) पर पड़े वैश्विक असर के कारण इस साल अब तक उनकी संपत्ति में $22.0B की कमी आई है, इस गिरावट के बाद उनकी मौजूदा नेटवर्थ घटकर $85.7B के स्तर पर आ गई है. (Photo: ITG)
 

 बिल गेट्स (Bill Gates)
  • 6/8

5. बिल गेट्स (Bill Gates)
माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स की नेटवर्थ में इस साल बड़ी गिरावट देखी गई है. निवेश पोर्टफोलियो में हुए उतार-चढ़ाव और लगातार किए जा रहे चैरिटी डोनेशन के चलते इस साल उनकी संपत्ति $14.1B तक कम हो गई है, जिससे उनकी मौजूदा नेटवर्थ अब $103.0B (103 अरब डॉलर) बची है. (Photo: ITG)
 

लैरी एलिसन (Larry Ellison)
  • 7/8

6. लैरी एलिसन (Larry Ellison)
ओरेकल (Oracle) कॉर्पोरेशन के को-फाउंडर और चेयरमैन लैरी एलिसन को भी इस साल अपनी नेटवर्थ में नुकसान उठाना पड़ा है. क्लाउड और सॉफ्टवेयर मार्केट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच ब्लूमबर्ग रिपोर्ट के अनुसार इस साल अब तक उनकी कुल संपत्ति में $9.37B की गिरावट आई है. वर्तमान में उनकी मौजूदा नेटवर्थ $238.0B (238 अरब डॉलर) है. (Photo: ITG)

वॉरेन बफेट (Warren Buffett)
  • 8/8


7. वॉरेन बफेट (Warren Buffett)
दुनिया के सबसे महान निवेशक और बर्कशायर हैथवे के प्रमुख वॉरेन बफेट भी इस साल बाजार के उतार-चढ़ाव से अछूते नहीं रहे. उनके वैल्यू-इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो में हुए कुछ तकनीकी सुधारों के कारण इस साल अब तक उनकी संपत्ति में $5.49B की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद अब उनकी मौजूदा नेटवर्थ $146.0B (146 अरब डॉलर) है. (Photo: ITG)
 

Advertisement
Advertisement