scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

India's First Bullet Train: 15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, 12 स्टेशनों पर स्टॉपेज, 2 घंटे में 600 Km का सफर!

बुलेट ट्रेन दौड़ने के लिए तय हुई तारीख
  • 1/6

भारत की पहली बुलेट ट्रेन (India's First Bullet Train) शुरू होने वाली है और इसके लॉन्च की तारीख भी तय कर ली गई है. हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट  मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन (Mumbai-Ahmedabad Bullet Train) अगले साल 15 अगस्त 2027 से चरणबद्ध तरीके से ऑपरेशनल होने के लिए तैयार है. 

मुंबई-अहमदाबाद के बीच दौड़ेगी
  • 2/6

मुंबई-अहमदाबाद के बीच दौड़ेगी
Bullet Train प्रोजेक्ट भारतीय रेलवे में जापानी शिंकानसेन तकनीक को पेश करेगी और मुंबई-अहमदाबाद के बीच दौड़ेगी. ये भारत के दो सबसे महत्वपूर्ण शहरों के बीच यात्रा के समय को काफी कम कर देगी. मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर 508 किमी लंबा है.

इस स्पीड से चलेगी बुलेट ट्रेन
  • 3/6

इस स्पीड से चलेगी बुलेट ट्रेन
बुलेट ट्रेन जब फुल स्पीड में होगी, तो 320 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी, जबकि अहमदाबाद से मुंबई के बीच औसतन 300 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बुलेट ट्रेन अगले साल से दौड़ेगी. बता दें, फिलहाल सबसे हाई स्पीड ट्रेनों के जरिये मुंबई से अहमदाबाद के बीच यात्रा करने में लगभग 6 घंटे का समय लगता है. बुलेट ट्रेन की शुरुआत के बाद यह दूरी महज 2 घंटे में पूरी की जा सकेगी. इससे न केवल यात्रियों के कीमती समय की बचत होगी, बल्कि दोनों राज्यों के बीच व्यापारिक गतिविधियां भी बढ़ने वाली हैं.

Advertisement
12 स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज
  • 4/6

12 स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज
बुलेट ट्रेन की शुरुआत से जुड़ी खबर के साथ ही ये भी सामने आया है कि मुंबई और अहमदाबाद के बीच ये हाई स्पील रेल कितने स्टेशनों पर रुकेगी. बिजनेस टुडे पर छपी रिपोर्ट में बताया गया कि बुलेट ट्रेन कॉरिडोर महाराष्ट्र, गुजरात और दादरा और नगर हवेली से होकर 508 किमी तक फैला हुआ है. इसमें जिन 12 प्रमुख स्टेशनों स्टॉपेज तय किए गए हैं. उनमें मुंबई (BKC), ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती शामिल हैं. 

जापानी तकनीक का इस्तेमाल
  • 5/6

जापानी तकनीक का इस्तेमाल
ये मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का पहला चरण होगा और कॉरिडोर के एक हिस्से पर Bullet Train की शुरुआत होगी, इसके बाद चरणबद्ध तरीके से पूरा रेल मार्ग शुरू हो जाएगा. यह कॉरिडोर जापान की प्रसिद्ध शिंकांसेन सिस्टम पर बेस्ड है,  जो अपने बेहतरीन सेफ्टी रिकॉर्ड, टाइमबाउंड, भूकंपरोधी इंजीनियरिंग और एडवांस्ड सिग्नलिंग सिस्टम के लिए जानी जाती है. जापान भारत में इस प्रोजेक्ट के लिए तकनीक के साथ ही वित्तीय मदद भी दे रहा है. 

2017 में शुरू हुआ था प्रोजेक्ट
  • 6/6

2017 में शुरू हुआ था प्रोजेक्ट
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और तत्कालीन जापानी प्रधानमंत्री दिवंगत शिंजो आबे ने साल 2017 में अहमदाबाद में इस बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था. इसे शुरू करने के लिए पहले 2023 का टारगेट सेट किया गया था, लेकिन इसकी टाइमलाइन बढ़ती गई. अब अगले साल स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त से ये दौड़ने वाली है. 

Advertisement
Advertisement