scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Poultry Farming: मुर्गी या अंडे... क्या बेचने से ज्यादा कमाई? समझ जाएंगे ये गणित तो छाप लेंगे नोट

पोल्ट्री फार्मिंग
  • 1/11

मुर्गी पालन सालों भर चलने वाला बिजनेस है. इससे दो तरीके से कमाई जा सकती है. मुर्गी बेचकर यानी चिकन और अंडे बेचकर. दोनों ही बिजनेस बेहद प्रॉफिट वाला है. लेकिन दोनों का बिजनेस मॉडल, निवेश और कमाई का तरीका बिल्कुल अलग है. (Photo: PTI)

कहां होगी ज्यादा कमाई
  • 2/11

आपके लिए कौन सा बिजनेस बेहतर रहेगा, इसे आप खुद आसानी से तुलना कर सकते हैं. सबसे पहले मुर्गी (चिकन) के बिजनेस के बारे में जानते हैं.  इसमें आप ऐसी मुर्गियां पालते हैं, जो तेजी से बढ़ती हैं और केवल मीट के लिए बेची जाती हैं. ब्रॉयलर चूजा करीब डेढ़ महीने में 2 से 2.5 किलो का हो जाता है और बिकने के लिए तैयार हो जाता है. (Photo: PTI)

ब्रॉयलर फार्मिंग के बारे में
  • 3/11

साल में आप 5 से 6 बार मुर्गियों का बैच तैयार करके बेच सकते हैं. यानी कम समय में बार-बार मुनाफा कमा सकते हैं. लेयर फार्मिंग की तुलना में इसमें शुरुआत में कम पूंजी की आवश्यकता होती है. लेयर फॉर्मिंग अंडे बेचने को कहते हैं.  (Photo: PTI)

Advertisement
अंडे का बिजनेस
  • 4/11

अंडे का बिजनेस (Layer Farming)
इसमें आप ऐसी मुर्गियां पालते हैं, जो केवल अंडे देने का काम करती हैं. लगातार और स्थिर आय का ये एक जरिया है. एक मुर्गी लगभग 18-20 हफ्ते की होने के बाद अंडा देना शुरू करती है और फिर लगातार डेढ़ साल तक अंडे देती है. (Photo: ITG)

कमाई का तरीका
  • 5/11

कमाई का तरीका  
लेयर फॉर्मिंग में रोज अंडे मिलते हैं, जिन्हें बेचकर मोटी कमाई कर सकते हैं. जब मुर्गी अंडा देना बंद कर देती है, तो उसे भी बाजार में मीट के रूप में बेच दिया जाता है. जिससे अच्छी खासी कमाई होती है. एक्सपर्ट्स की मानें तो अंडे का बिजनेस में ज्यादा और स्थिर कमाई है, क्योंकि इसमें आपको हर दिन कैश मिलता है और बाजार में अंडे की मांग हमेशा बनी रहती है. लेकिन इसके लिए थोड़ा ज्यादा बजट लगाना होता है. 
 

कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग से करें शुरुआत
  • 6/11

अगर आप नए हैं, तो पहले कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग से ब्रॉयलर (मीट) फार्मिंग शुरू कर सकते हैं, जहां बड़ी कंपनियां जैसे कि Suguna, Venky's आपको चूजे और दाना देती हैं और तैयार मुर्गी वापस खरीद लेती हैं. इससे आपका रिस्क बहुत कम हो जाता है. यही नहीं, अगर बजट कम है तो मुर्गी (Broiler Farming) से शुरुआत करना ज्यादा सही रहेगा. (photo: ITG)

2 लाख पूंजी से करें शुरुआत
  • 7/11

आप महज 2 लाख रुपये की पूंजी से शुरुआत कर सकते हैं. इसमें सरकार भी सब्सिडी देती है. 2 लाख रुपये के बजट में आप 500 से 600 ब्रॉयलर मुर्गियों का शेड बनाकर काम शुरू कर सकते हैं. जिसमें शेड पर करीब 80 हजार रुपये खर्च कर सकते हैं. चूजे, दाना और दवाइयों पर करीब 80 हजार रुपये का खर्च हो जाएगा. बाकी 40 हजार रुपये कैपिटल के तौर पर रखें. (Photo: ITG)

कमाई का गणित
  • 8/11

कमाई का गणित
45 दिन के बाद एक अनुमानित मुर्गी का वजन 2 किलो हो जाता है. इस हिसाब से 500 मुर्गियां का वजन 1,000 किलोग्राम होगा. औसतन 25 रुपये किलो की बचत होती है. इस हिसाब से एक बैच पर शुद्ध मुनाफा करीब 25,000 रुपये संभव है. एक साल में 6 बैच यानी 45-45 दिन के अंतराल पर निकाल सकते हैं. इस तरह से सालाना 1.50 लाख रुपये की कमाई आसानी हो जाएगी. 

अंडे का बिजनेस 
  • 9/11

अंडे का बिजनेस 
लेयर फार्मिंग में मुर्गियों को 5 महीने तक पालना पड़ता है, जब तक वे अंडे देना शुरू न कर दें. 2 लाख रुपये की शुरुआत बजट में आप करीब 300 लेयर मुर्गियां ही पाल पाएंगे. अंडे देने तक इंतजार करने के लिए शेड और पिंजरा बनवाने पर करीब 1 लाख रुपये का खर्च आएगा. वहीं 300 चूजे को 5 महीने तक दाना और वैक्सीन पर करीब 90 हजार रुपये खर्च हो जाएंगे. (Photo: PTI)

Advertisement
अंडे के बिजनेस से कितनी कमाई
  • 10/11

5 महीने के बाद करीब 300 मुर्गियों से रोजाना करीब 250 अंडे संभव हैं. दाना निकालने के बाद प्रति अंडा 1.50 रुपये मुनाफा आसानी से मिल जाता है.  इस हिसाब से 250 अंडे की बिक्री पर 370 रुपये रोजाना कमाई हो सकती है, यानी मंथली करीब 11000 रुपये कमाई संभव है. केवल अंडे बेचकर भी साल में 1.30 लाख रुपये कमाई हो सकती है. इसके अलावा डेढ़ साल के बाद पुरानी मुर्गियों को बेचकर एकमुश्त 40 हजार रुपये मिल सकते हैं. यानी अंडे बेचकर सालाना 1.70 लाख रुपये कमाई हो सकती है. (Photo: PTI)

कहां ज्यादा कमाई होगी?
  • 11/11


कहां ज्यादा कमाई होगी?
एक्सपर्ट की मानें तो 2 लाख रुपये के बजट में मीट बिजनेस में ज्यादा और तेज कमाई होगी. कारण यह है कि ब्रॉयलर में आपका पैसा केवल 45 दिन ब्लॉक रहता है. आप 2 लाख रुपये से साल में 6 बार पैसा घुमाकर अपने मुनाफे को बढ़ा सकते हैं. जबकि अंडे के काम में कम से कम 1,000 से 1,500 मुर्गियों के पालन पर ही बड़ा मुनाफा देखने को मिलता है. (Photo: PTI)

Advertisement
Advertisement