क्या आप अपना बिजनेस स्टार्ट करने की सोच रहे हैं और आर्थिक तंगी की वजह से ऐसा कर नहीं पा रहे, तो ये खबर आपके लिए है. दरअसल, हम ऐसे बिजनेस ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं, जिसमें एक भी पैसा लगाए बिना कमाई की शुरुआत की जा सकती है. यानी बिना किसी निवेश के शुरु होने वाला बिजनेस. हां, आपके पास इस बिजनेस को शुरू करने के लिए स्टोर रूम या अन्य किसी तरह का स्पेस होना जरूरी है. (Photo: ITG)
पुराने सामानों का 'Thrift Store'
हम बात कर रहे हैं 'Thrift Store' की, जिसकी शुरुआत करना भी बेहद आसान है, इस स्टोर के जरिए आप पुराना सामान (Old Stuff) बेचने का ऑफलाइन बिजनेस शुरू कर सकते हैं. सबसे खास बात ये कि इसे शुरू करने के लिए तगड़ा निवेश भी नहीं चाहिए होता, हां आप बिजनेस चल पड़ने के बाद जितना चाहे पैसा लगाकर उसी हिसाब से मोटा मुनाफा कमा सकते हैं. ये एक तगड़ा मुनाफा देने वाला बिजनेस (High Profit Giving Business) है. (Photo: ITG)
बिना लागत के हो सकती है शुरुआत
पुराने सामान का ऑनलाइन बिजनेस बिना लागत के शुरू किया जा सकता है. इसका फॉर्मूला बेहद सिंपल है, जिन लोगों के घरों में पड़ा सामान किसी यूज का नहीं है, वो आपके स्टोर पर देंगे और जिनके यूज का सामान है, वो यहां से खरीद कर अपने घर ले जाएंगे. इसके लिए आपको करना सिर्फ इतना है कि जो लोग पुराना सामान बेचने या फेंकने की सोच रहे हैं, उनसे संपर्क करना होगा और उन्हें समझाना होगा कि ये पुराना सामान हमारे Thrift Store के जरिए बेचिए. आप कमीशन के आधार पर उसे अपने स्टोर में रखकर बेच सकते हैं या फिर सेलर से कीमत तय कर अपने प्राइस पर बेचकर कमाई कर सकते हैं. (Photo: ITG)
स्टोर में किन सामानों को रखें?
ये बिजनेस शुरू करते समय आपको एक बात का ध्यान रखना जरूरी है कि लोगों की जरूरत पूरा करने वाले समानों को ही अपने स्टोर में रखें, जिससे उनकी बिक्री की उम्मीद ज्यादा रहे. आमतौर पर देखने को मिलता है कि कई लोग घरों में टीवी, मोबाइल, कूलर, फ्रिज या इस्त्री (प्रेस) या फिर कपड़े जैसे छोटे-मोटे सामान नए लाते हैं, तो पुराने या तो स्टोर रूम में फेंक दिए जाते हैं या फिर कबाड़ या सस्ती कीमत पर बेच देते हैं. यहीं से आपका बिजनेस आइडिया काम करना शुरू करता है. आप उनका ये पुराना समान खरीद सकते हैं और उसमें अपना कमीशन जोड़कर प्राइस टैग लगाकर अपने स्टोर में रख सकते हैं. (Photo: ITG)
घाटा होने का चांस बेहद कम
आपको इस स्मॉल बिजनेस में घाटा होने का चांस बेहद कम रहता है. शुरुआती दौर में तो 'जीरो', क्योंकि आपका एक भी पैसा लगता नहीं है और आप कमीशन पर काम कर रहे होते हैं. जब आपका बिजनेस रफ्तार पकड़ने लगे, तो आप पैसों के जरिए पुराना सामान खरीदकर अपना स्टोर और बड़ा कर सकते हैं. आज के समय में पुरानी कारों से लेकर बाइक्स तक का मार्केट बूम पर है, तो वहीं अन्य पुराने सामानों की डिमांड भी जोरदार है. ओएलएक्स जैसी साइट्स के जरिए लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं. मतलब साफ है कि ये चलने वाला बिजनेस है. (Photo: Social Media)
पहले कमीशन, फिर ऐसे होगी कमाई
पुराने सामानों की डिमांड इस समय जोरदार है, आप अपने थ्रिफ्ट स्टोर के जरिए मार्केट में ज्यादा मांग वाले ओल्ड प्रोडक्ट्स को ज्यादा तरजीह देते हुए कमाई कर सकते हैं. आप कुछ सामानों पर डबल मुनाफा भी कमा सकते हैं और अपने स्टोर का विस्तार करते हुए आप प्रमोशन करके अपनी सेल में इजाफा कर सकते हैं और मोटी कमाई कर सकते हैं. (Photo: ITG)