scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

अब ATM से कैश निकालना होगा महंगा, 1 अक्‍टूबर से बदल रहा SBI का नियम!

1 अक्‍टूबर का नया नियम
  • 1/7

भारतीय स्‍टेट बैंक (SBI) 1 अक्‍टूबर से नियम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है. अब अगर आपका एसबीआई बैंक में अकाउंट है तो अब आपको एटीएम से कैश निकालना महंगा पड़ सकता है. हालांकि, ये सभी कस्‍टमर्स पर लागू नहीं होगा. एसबीआई की ओर से अगस्‍त में ही इसकी जानकारी दी गई थी. (Photo: Getty)

इन अकाउंट पर होगा असर
  • 2/7

इन अकाउंट पर होगा असर
दरअसल, 1 अक्टूबर से SBI ग्राहकों को महीने में चार बार फ्री कैश निकालने की मौजूदा सीमा से ज्‍यादा बार पैसे निकालने पर 15 रुपये और उस पर लागू GST देना होगा. यह चार्ज ब्रांच के ज़रिए खोले गए बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉज़िट (BSBD) अकाउंट पर लागू होगा. (Photo: Getty)

15 रुपये का लगेगा चार्ज 
  • 3/7

15 रुपये का लगेगा चार्ज 

बैंक ने कहा कि ग्राहकों को हर महीने चार बार फ्री कैश निकालने की सुविधा मिलती रहेगी और यह सीमा खत्म होने के बाद, हर बार एक्स्ट्रा कैश निकालने पर 15 रुपये और उस पर लागू GST देना होगा. SBI ने पब्लिक नोटिस में इस बदलाव की घोषणा की और X पर इसकी जानकारी दी है. जहां महीने की फ्री लिमिट से ज्‍यादा कैश निकालने पर चार्ज लगेगा, वहीं डिजिटल ट्रांजैक्‍शन मुफ्त बने रहेंगे और ट्रांज़ैक्शन की संख्या पर कोई रोक नहीं होगी. (Photo: Getty)

SBI Charge

 

Advertisement
इस ट्रांजेक्‍शन में भी हुआ बदलाव
  • 4/7

इस ट्रांजेक्‍शन में भी हुआ बदलाव
आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AePS) ट्रांजेक्‍शन के तरीके में भी बदलाव किया गया है. पहले, AePS ट्रांजेक्‍शन को डिजिटल लेनदेन माना जाता था और उन्हें महीने में चार बार फ्री पैसे निकालने की सीमा में नहीं गिना जाता था. SBI ने अब इस छूट को हटा दिया है, जिसका मतलब है कि बदले हुए नियमों के तहत AePS लेनदेन को अलग तरह से देखा जाएगा. (Photo: Getty)

फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट ब्‍याज दर में बदलाव
  • 5/7

फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट ब्‍याज दर में बदलाव
अगस्‍त में SBI ने 3 करोड़ रुपये और उससे ज्‍यादा की घरेलू बल्क फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में भी बदलाव किया था. नए रेट को 15 अगस्‍त से लागू किया गया था. (Photo: Getty)

फाइनेंशियल कंडीशन
  • 6/7

फाइनेंशियल कंडीशन
SBI ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अपने नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 10.23 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है. बैंक ने इस प्रदर्शन का श्रेय ब्याज से होने वाली आय में मजबूत बढ़ोतरी, लोन में जबरदस्‍त विस्तार और बैड लोन के लिए प्रोविजन में भारी कमी को दिया है. (Photo: Getty)

एसबीआई कमाई रिपोर्ट
  • 7/7

अप्रैल-जून तिमाही में नेट प्रॉफिट 21,121 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में यह 19,160 करोड़ रुपये था. ऑपरेटिंग प्रॉफिट 9.8 प्रतिशत बढ़कर 33,529 करोड़ रुपये हो गया, जबकि नेट इंटरेस्ट इनकम 14.9 प्रतिशत बढ़कर 46,992 करोड़ रुपये हो गया. (Photo: Getty)

Advertisement
Advertisement