scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

8th Pay Commission: बड़ा फायदा.. अगर 8वें आयोग में हुई देरी, तो इन कर्मचारियों को मिलेंगे 18 लाख

8वां वेतन आयोग
  • 1/7

8वां वेतन आयोग तेजी से काम कर रहा है और अबतक कई शहरों में कर्मचारी दल या प्रतिनिधियों से मुलाकात कर चुका है. कर्मचारी और पेंशनर्स 8वें वेतन आयोग के तहत अपनी मांग भी रख रहे हैं. साथ ही आठवें वेतन आयोग को लेकर बहुत सारे अपडेट भी सामने आ रहे हैं. (Photo: Getty)

18 लाख रुपये की मिल सकती है रकम
  • 2/7

अब एक अपडेट ये आया है कि अगर आठवां वेतन आयोग लागू होने में देरी होती है तो एरियर के तौर पर कुछ कर्मचारियों को 18 लाख रुपये मिल सकते हैं यानी कि उन्‍हें एक मोटी रकम मिल सकती है. आइए जानते हैं कैसे... (Photo: Getty)

6 से 8 लेवल कर्मचारियों को तगड़ा फायदा
  • 3/7

6 से 8 लेवल कर्मचारियों को तगड़ा फायदा
महंगाई भत्ता (DA) कर्मचारी के बेसिक सैलरी के प्रतिशत के तौर पर कैलकुलेट किया जाता है. इस कारण नए वेतन आयोग में सैलरी बढ़ोतरी के साथ DA अमाउंट खुद ही बढ़ जाएगी. लेकिन वेतन आयोग की रिपोर्ट आने में  20-24 महीने की देरी होती है, तो 2.15, 2.28 और 2.57 फिटमेंट फैक्टर के तहत लेवल 6-8 के कर्मचारियों को तगड़ा बकाया मिल सकता है. (Photo: Getty)

Advertisement
18 महीने में जमा करनी है रिपोर्ट
  • 4/7

18 महीने में जमा करनी है रिपोर्ट
दरअसल, नवंबर 2025 में नोटिफाई शर्तों के अनुसार, 8वें वेतन आयोग को अपनी रिपोर्ट जमा करने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है. इसका मतलब है कि यह मई 2027 तक रिपोर्ट जमा कर सकता है. हालांकि, अगर आयोग को अधिक समय की आवश्यकता होती है, तो वह समय सीमा में विस्तार का अनुरोध कर सकता है.  इससे पहले भी वेतन आयोगों ने इस तरह समय सीमा में विस्तार लिया है. (Photo: Getty)

लेवल 6 के कर्मचारियों को कितना बकाया मिल सकता है? 
  • 5/7

लेवल 6 के कर्मचारियों को कितना बकाया मिल सकता है? 
यह देरी के समय और 8वें वेतन आयोग के फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करता है. एक लेवल 6 कर्मचारी को आठवें वेतन आयोग के तहत न्यूनतम बेसिक सैलरी 35,400 रुपये मिलता है. अगर आठवें वेतन आयोग में 18 महीने की देरी होती है और फिटमेंट फैक्टर 2.1 है, तो ऐसे कर्मचारी के लिए अनुमानित बकाया राशि होगी. (Photo: Getty)

यहां देखें कैलकुलेशन
  • 6/7

लेवल 6 कर्मचारी के लिए बकाया = संशोधित वेतन में वृद्धि (2.1 फिटमेंट फैक्टर पर) x 18 = 38,940 रुपये x 18 = 7,00,920 रुपये ।

यही अगर 2.28 फिटमेंट फैक्‍टर पर कैलकुलेशन करें और 24 महीना का बकाया हो, तो 10,87,488 रुपये मिलेंगे. इसी तरह, 2.57 फिटमेंट फैक्‍टर और 24 महीने का बकाया कैलकुलेट करें तो कुल  1333872 रकम मिलेंगे. (Photo: Getty)

लेवल-8 के कर्मचारियों को कितना मिलेगा बकाया?
  • 7/7

लेवल-8 के कर्मचारियों को कितना मिलेगा बकाया?
अगर 2.15 फिटमेंट फैक्‍टर है और 24 महीने का बकाया रहता है तो लेवल 8 के कर्मचारियों को 1313760 रुपये मिलेंगे. वहीं अगर 2.28 फिटमेंट फैक्‍टर रहता है और 24 महीने का बकाया मापा जाए तो कुल बकाया रकम 1462272 रुपये होगा. इसी तरह, लेवल 8 के कर्मचारियों के 24 महीने का बकाया 2.57 फिटमेंट फैक्‍टर पर कैलकुलेट किया जाए तो कुल रकम 1793568 रुपये होगी.  (Photo: Getty)

Advertisement
Advertisement