scorecardresearch
 

कॉल ड्रॉप के लिए भुगतान शुरू करें दूरसंचार कंपनियां: ट्राई

एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि ट्राई ने सभी दूरसंचार कंपनियों को पत्र लिखा है. इसमें ट्राई ने दूरसंचार कंपनियों से एक जनवरी से प्रभावी कॉल ड्रॉप नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है.

Advertisement
X
कॉल खुद कटने पर मिलेगा 1 रुपये हर्जाना
कॉल खुद कटने पर मिलेगा 1 रुपये हर्जाना

दूरसंचार नियामक ट्राई ने दूरसंचार कंपनियों से एक जनवरी से प्रभावी कॉल ड्रॉप नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है. वहीं कंपनियों ने विद्रोही रुख कायम रखते हुए कहा है कि वे इस मद में ग्राहकों को मुआवजा तभी देंगी जब अदालती आदेशों में उनसे ऐसा करने को कहा जाएगा.

कॉल खुद कटने पर मिलेगा हर्जाना
एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि को पत्र लिखा है और इस उम्मीद के साथ उन्हें याद दिलाया है कि कंपनियों ने इसके अनुपालन के लिए सारी तैयारी कर ली होगी. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने 16 अक्टूबर, 2015 को दूरसंचार उपभोक्ता सुरक्षा नियमन के संबंध में संशोधन जारी किया है. जिसमें उसने एक नियम जोड़ा है कि मोबाइल सेवा प्रदाता अपने नेटवर्क में किसी कमी के कारण के लिए उपभोक्ताओं की हर्जाना देंगे.

Advertisement

अदालत के आदेश पर होगा फैसला
इस नियम के तहत दूरसंचार कंपनियां हर कॉल ड्रॉप के लिए एक रुपये का मुआवजा देंगी और भुगतान की सीमा तीन रुपये प्रतिदिन होगी. दूरसंचार कंपनियों ने इस नियम के संबंध में दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. सर्विस प्रोवाइडर्स ऑफ इंडिया के महासचिव अशोक सूद ने कहा कि यह मामला अभी न्यायालय में है और हम उपभोक्ताओं को भुगतान तभी करेंगे जबकि अदालत हमें ऐसा करने के लिए कहता है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement