scorecardresearch
 

तेल के झटके से उबर नहीं रहा शेयर बाजार, खुलते ही फिर धड़ाम

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आम आदमी को ईंधन की बढ़ती कीमतों से राहत दिलाने के लिए एक्साइज ड्यूटी घटाने की घोषणा की. इसके साथ ही उन्होंने तेल कंपनियों पर भी भार डाला.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक तस्वीर (PTI file photo)
प्रतीकात्मक तस्वीर (PTI file photo)

इस कारोबारी हफ्ते के आख‍िरी दिन शेयर बाजार ने भारी गिरावट के साथ शुरुआत की है. भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ब्याज दरों को लेकर शुक्रवार को फैसला लेगी. उससे पहले निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर हुआ है.

शुक्रवार को ने 228.38 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की है. इस गिरावट के साथ यह 34,940.78 के स्तर पर बना हुआ है.

एनएसई की बात करें तो यह भी 113.90 अंकों की गिरावट के साथ खुला है. इस गिरावट के चलते यह 10,485.40 के स्तर पर कारोबार शुरू करने में कामयाब रहा है.

ने आम आदमी को ईंधन की बढ़ती कीमतों से राहत दिलाने के लिए एक्साइज ड्यूटी घटाने की घोषणा की. इसके साथ ही उन्होंने तेल कंपनियों पर भी भार डाला.

वित्त मंत्री की घोषणा के बाद से ही तेल कंपनियों के शेयर लाल निशान के नीचे कारोबार कर रहे हैं. शुरुआती कारोबार में बीपीसीएल, ओएनजीसी, आईओसीएल, गेल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं.

Advertisement

इस पर निवेशकों की नजर:

की मौद्रिक नीति समिति आज ब्याज दरें बढ़ाने को लेकर फैसला लेगी. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि केंद्रीय बैंक ब्याज दरें बढ़ाएगा.

कच्चे तेल और गिरते रुपये की चुनौती को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है.  ऐसे में आज के दौरान निवेशकों की नजर आरबीआई के फैसले पर रहेगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement