scorecardresearch
 

शेयर बाजार में गिरावट से सेंसेक्स 25,530 और निफ्टी 7,765 पर बंद

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. कारोबार में सेंसेक्स ने 25,785.5 का ऊपरी स्तर छुआ, तो निफ्टी ने 7,825.4 तक दस्तक दी.

Advertisement
X
बंबई स्टॉक एक्सचेंज
बंबई स्टॉक एक्सचेंज

भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के अंत में 108 अंकों की गिरावट के साथ 25,530 पर और निफ्टी 17 अंकों की गिरावट के साथ 7,765 पर बंद हुआ.

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 107.92 अंकों की तेजी के साथ 25,746.03 पर खुला और 108 अंकों या 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 25,530 पर बंद हुआ. दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,786 के ऊपरी और 25,477 के निचले स्तर को छुआ.

का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 34.65 अंकों की तेजी के साथ 7,816.55 पर खुला और 17 अंकों या 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 7,765 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,825 के ऊपरी और 7,746 के निचले स्तर को छुआ.

Advertisement

कारोबार के दौरान आईटीसी, केर्न इंडिया, कोल इंडिया, ओएनजीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, और गिरावट दर्ज की गई, वहीं एशियन पेंट्स, सन फार्मा, एचयूएल, टाटा स्टील, ग्रासिम, एचडीएफसी और ल्युपिन जैसे शेयरों में मजबूती देखने को मिली.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement