scorecardresearch
 
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स 14 अंक उछला

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में मिलाजुला रुख रहा. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 10.19 बजे 14.00 अंकों की तेजी के साथ 26,398.07 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 3.45 अंकों की गिरावट केसाथ 7,880.80 पर कारोबार करते देखे गए.

Advertisement
X

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 153.35 अंकों की तेजी के साथ 26,537.42 पर खुला.

इधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 39.00 अंकों की तेजी के साथ 7,923.25 पर खुला.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement