scorecardresearch
 

72 अंकों की मजबूती के साथ खुला सेंसेक्स

डॉलर के मुकाबले रुपया 0.09 अंक नीचे गिरा है. गुरुवार सुबह 10:45 बजे डॉलर के मुकाबले रुपया 66.82 रहा.

Advertisement
X
डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर
डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर

देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गुरुवार को मजबूती का रुख देखने को मिल रहा है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10 बजे 104.87 अंकों की मजबूती के साथ 28,110.24 पर, जबकि निफ्टी भी लगभग इसी समय 32.85 की बढ़त के साथ 8,656.90 पर कारोबार करते देखे गए.

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सुबह 72.27 अंकों की मजबूती के साथ 28,061.79 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 24.8 अंकों की बढ़त के साथ 8,648.85 पर खुला.

दूसरी ओर, डॉलर के मुकाबले रुपया 0.09 अंक नीचे गिरा है. गुरुवार सुबह 10:45 बजे डॉलर के मुकाबले रुपया 66.82 रहा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement