scorecardresearch
 

रुपया दो साल के न्यूनतम स्तर पर,48 पैसे टूटा

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में कमजोरी लगातार जारी है. लगातार पांचवें सत्र में गिरावट का रुख बरकरार रखते हुए रुपया अब डॉलर के मुकाबले और 48 पैसे टूटकर 64.67 पर आ गया है.

Advertisement
X
भारतीय रुपया बनाम डॉलर
भारतीय रुपया बनाम डॉलर

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में कमजोरी लगातार जारी है. लगातार पांचवें सत्र में गिरावट का रुख बरकरार रखते हुए रुपया अब डॉलर के मुकाबले और 48 पैसे टूटकर 64.67 पर आ गया है.

सितंबर 2013 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है. ने बताया है कि चीन द्वारा लगातार दूसरे दिन युआन के अवमूल्यन के बाद डॉलर में आई तेजी के कारण रुपया दबाव में है.

इसके अलावा इस अवमूल्यन के कारण की ओर से डॉलर की मांग बढ़ने और शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत से भी रुपये पर दबाव बरकरार रहा. बताते चलें कि रुपया कल के कारोबार में 32 पैसे टूटकर दो महीने के न्यूनतम स्तर 64.19 पर बंद हुआ था.

चीन ने किया अपनी मुद्रा का अवमूल्यन
चीन के सेंट्रल बैंक ने मंगलवार को अपनी मुद्रा का अवमूल्यन कर दिया है. इसके चलते डॉलर के मुकाबले चीन की मुद्रा में 2 दशकों की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज हुई है. चीनी आयातकों के बीच बढ़ गई है.

चीन सरकार का मानना है कि उसके इस कदम से चीनी मुद्रा को बाजार के हवाले करने में मदद मिलेगी. गौरतलब है कि चीन सरकार अपनी मुद्रा पर मजबूत पकड़ रखती है लेकिन में जारी कमजोरी का रुख बदलने के लिए उसपर मुद्रा को बाजार के हवाले करने का दबाव है.

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement