scorecardresearch
 

Paytm से भरें बिजली बिल और पाएं पैसे वापस

मोबाइल कॉमर्स प्लेटफॉर्म Paytm के जरिए अगर आप बिजली का बिल जमा करते हैं तो आपको 200 रुपये वापस मिल जाएंगे. इस ऑफर के लिए आपको लास्ट डेट से एक हफ्ते पहले ही बिल भरना होगा.

Advertisement
X
पेटीएम कैश बैक कूपन कोड से पाएं पैसे वापस
पेटीएम कैश बैक कूपन कोड से पाएं पैसे वापस

बिजली वितरण कंपनी बीएसईएस ने मोबाइल कॉमर्स प्लेटफॉर्म पेटीएम के साथ गठबंधन किया है जिसके तहत अगर आप बिल जमा करने की लास्ट डेट से एक हफ्ते पेमेंट करते हैं तो आपको 200 रुपये वापस मिल जाएंगे.

योजना फरवरी से मार्च के लिए
बीएसईएस के एक प्रवक्ता ने कहा कि बिल जमा करने की तारीख से पहले अन्य सभी भुगतानों के लिए यह वैध रहेगी. उन्होनें कहा, 'सभी ग्राहकों को पेटीएम की से पहले बिलों का भुगतान करना है.' इसका मतलब ये है कि बिजली बिल के अलावा भी अगर आपको मीटर लगवाने, कनेक्शन लेने और पेनाल्टी जैसे और कामों के लिए भी पेमेंट करना है तो यह स्कीम फरवरी से मार्च तक लागू है.

ये है पेटीएम कैश बैक कूपन कोड
प्रवक्ता ने बताया कि 200 रुपये कैश बैक पाने के लिए ग्राहकों को कूपन कोड बिजली बिल पेमेंट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा, जबकि 150 रुपये कैश बैक पाने के लिए 'बीएसईएस150' कूपन कोड पर क्लिक कर बिल का पेमेंट करना होगा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement