स्पाइसजेट ने अपने स्थापना दिवस के मौके पर सेलिब्रेशन सेल नाम से नई लो फेयर स्कीम लॉन्च की है. इस स्कीम में मात्र 1010 रुपये खर्च कर, जिसमें सभी कर शामिल हैं, आप हवाई यात्रा कर सकते हैं.
लो फेयर ट्रैवल के लिए यह बुकिंग ऑफर आज से शुरू हो रहा है और तीन दिनों तक चलेगा. इस ऑफर के मुताबिक 21 मई की रीत को यह ऑफर बंद होगा. इस ऑफर का फायदा 1 जुलाई 2015 से 15 अक्टूबर 2015 तक की यात्रा पर उठाया जा सकता है.
अपनी सभी घरेलू उड़ानो के लिए दिया है और इसमें वाया और कनेक्टिंग उड़ाने भी शामिल हैं.
इस ऑफर को लेने के लिए कंपनी की ऑनलाइन टिकट वेबसाइट www.spicejet.com पर बुकिंग कराई जा सकती है. इसके अलावा कंपनी के ट्रैवल एजेंट्स के जरिए भी ऑफर के तहत बुकिंग की सुविधा दी गई है.
यह ऑफर दिल्ली-श्रीनगर, मुंबई-गोवा, कोलकाता-अगरतला, चेन्नई-बंगलुरू और हैदराबाद-विजयवाड़ा के रूट पर टिकट बुक कराया जा सकता है.
23 मई को अपना स्थापना दिवस मनाने जा रही है. इस दिन कंपनी अपने 10 साल पूरा करने जा रही है.