scorecardresearch
 
जनधन खातों के जरिए धोखाधड़ी का डर, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने किया आगाह

रिजर्व बैंक ने जनधन खातों का दुरुपयोग किए जाने की आशंका जताते हुए आगाह किया है कि इन खातों के जरिए धोखाधड़ी का अधिक डर है. आरबीआई ने बैंकों से इस तरह की गतिविधियों के प्रति सचेत रहने को भी कहा है.

Advertisement
X
जनधन खाता खुलवाना प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है

आरबीआई के डिप्टी गवर्नर एस एस मूंदड़ा ने कहा कि बैंकों के पास इन खातों में लेन-देन की निगरानी के लिए उचित प्रणाली होनी चाहिए.

जनधन योजना के खातों में हेराफेरी का डर
उन्होंने मुंबई में एक कार्य्रकम में कहा, ‘ के तहत नए खुले खातों के जरिए धोखाधड़ी वाली गतिविधियां किए जाने की आशंका अधिक है. बैंकों को इन खातों के दुरुपयोग के खिलाफ सचेत रहने की जरूरत है.’

खाताधारक की जानकारी के बिना लेन-देन
मूंदड़ा ने इस बारे में एक मामले का ज्रिक किया जिसमें एक ‘निष्क्रिय’ खाते का इस्तेमाल धन पाने और स्थानांतरित करने के लिए किया जा रहा था जबकि खाताधारक को इसकी कोई जानकारी नहीं थी. यह मामला तब सामने आया जबकि ने खाता धारक को नोटिस जारी किया.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement