scorecardresearch
 

सावधान! 29 जुलाई को 10 लाख बैंककर्मियों की हड़ताल

यूएफबीयू में नौ संघ हैं. इसके तहत करीब 10 लाख कर्मचारी व अधिकारी आते हैं. ये कर्मचारी केंद्र सरकार की 'जनविरोधी बैंकिंग सुधार नीतियों' को लेकर हड़ताल पर जाएंगे.

Advertisement
X
सीएच वेंकटचालम
सीएच वेंकटचालम

केंद्र सरकार की बैंकिंग उद्योग से संबंधित नीतियों के विरोध में देशभर के करीब 10 लाख बैंककर्मी 29 जुलाई को हड़ताल पर जाने वाले हैं. अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) के महासचिव सीएच वेंकटचालम ने कहा कि हड़ताल का आह्वान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने किया है.

यूएफबीयू में नौ संघ हैं. इसके तहत करीब 10 लाख कर्मचारी व अधिकारी आते हैं. ये कर्मचारी केंद्र सरकार की 'जनविरोधी बैंकिंग सुधार नीतियों' को लेकर पर जाएंगे.

सीएच वेंकटचालम के मुताबिक इस हड़ताल में के बैंकों, पुराने निजी बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, विदेशी बैंकों और सहकारी बैंकों के कर्मचारी शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि यूएफबीयू ने मंगलवार को भारतीय बैंक संघ को हड़ताल का नोटिस दे दिया.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement