scorecardresearch
 

3Bhk दिलाओ, आधा किराया ले जाओ! बेंगलुरु में घर ढूंढ रहे युवक का सोशल मीडिया पर ऑफर

बेंगलुरु में पिछले कुछ सालों में किराए में बेतहाशा तेजी आई है, जिससे मिडिल क्लास लोगों के लिए घर लेना मुश्किल होता जा रहा है. खासतौर पर प्राइम एरिया में तो किराया 80 हजार तक पहुंच गया है. 

Advertisement
X
बेंगलुरु के रेंटल मार्केट से परेशान शख्स (Photo-PTI)
बेंगलुरु के रेंटल मार्केट से परेशान शख्स (Photo-PTI)

बेंगलुरु में घर की तलाश करते- करते हताश हो चुके एक शख्स ने सोशल मीडिया पर लोगों से मदद मांगी है. शहर के थका देने वाले रेंटल मार्केट से बचने के लिए रेडिट (Reddit) पर एक अनोखा प्रस्ताव दिया है. इस यूजर ने वादा किया है कि जो कोई भी उसे कोरमंगला या एचएसआर लेआउट जैसे इलाकों में 3BHK फ्लैट दिलाने में मदद करेगा, वह उसे आधे महीने का किराया देगा.

उस शख्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मुझे एक 3BHK ढूंढ कर दो, मैं तुम्हें आधे महीने का किराया दूंगा! कोई भी हो सकता है,” आप चाहे जो भी हों, अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसका अच्छा 2.5/3BHK किराए पर उपलब्ध है और अगर मैं वह प्रॉपर्टी ले लेता हूं, तो मैं आपको आधे महीने का किराया देने वाला हूं. मैं अच्छे घरों की तलाश करते-करते बहुत हताश हो चुका हूं, तो बस! इसे आजमा रहा हूं.”

इस शख्स ने लिखा कि वो कोरमंगला, एचएसआर, कुडलू गेट या उलसूर में घर तलाश रहा है, जिसका अधिकतम बजट ₹45,000 है. और उसे 1 अप्रैल तक इस नए घर में शिफ्ट होना है.  

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट संकट से दुबई की चमक हुई फीकी, लग्जरी विला पर 'डिस्काउंट' मांग रहे खरीदार

Advertisement

सोशल मीडिया पर लोग दे रहे हैं रिएक्शन

पोस्ट पर लोगों का भी रिएक्शन आ रहा है. एक यूजर ने कमेंट किया, “आपके बताए गए इलाकों में महीने के 50 हजार से कम में 3BHK?! अगर आप इस बजट में कुछ अच्छा ढूंढने में कामयाब हो जाते हैं, तो मुझे जरूर बताइएगा. मैं यह जानने के लिए उत्सुक हूं कि क्या ऐसा कुछ वजूद में भी है, मैं खुद उन्हीं इलाकों में 3BHK में शिफ्ट होने का सोच रहा हूं, लेकिन अभी तक 80-90 हजार से कम में कुछ भी ढंग का नहीं मिला है. 

वहीं एक यूजर ने लिखा- एक व्यक्ति ने सुझाव दिया, “50 हजार में 3BHK मिलना एक मुश्किल काम है, लेकिन ऐसा भी नहीं है कि आपको मिलेगा ही नहीं. मैंने अपनी खुद की बिल्डिंग में 35 हजार में 2BHK देखे हैं, किसी बड़ी अपार्टमेंट कम्युनिटी के बजाय एक इंडिपेंडेंट घर में रहने की कोशिश करें. वहां आपकी किस्मत बेहतर हो सकती है.”

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement