scorecardresearch
 

Stock Market Rally: कल भयानक तबाही... फिर आज क्‍यों मार्केट में तूफानी तेजी? ये हैं 4 कारण

शेयर बाजार में गुरुवार को भारी गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन आज शेयर बाजार अच्‍छी रैली दिखा रहा है. सेंसेक्‍स करीब 1000 अंक और निफ्टी करीब 300 अंक तक चढ़ चुका है.

Advertisement
X
शेयर बाजार में आई तेजी. (Photo: Pixabay)
शेयर बाजार में आई तेजी. (Photo: Pixabay)

शेयर बाजार में गुरुवार को भारी गिरावट आई थी, लेकिन शुक्रवार को बाजार में अच्‍छी रैली आई है. सप्‍ताह के आखिरी कारोबारी दिन बीएसई टॉप 30 शेयरों वाले सेंसेक्‍स में 944.20 या 1.27 फीसदी की तेजी आई है, जिस कारण सेंसेक्‍स 75,120.22 पर कारोबार कर रहा है. गुरुवार को सेंसेक्‍स भारी गिरावट के कारण 74200 पर पहुंच गया था. 

इसी तरह, निफ्टी 285 अंक या 1.30 फीसदी चढ़कर 23285 पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी बैंक में 600 अंकों की उछाल आई है और यह 54000 के ऊपर बना हुआ है. 

बाजार में अच्‍छी रिकवरी देखने को मिली है, जिसमें ऑटो, बैंकिंग, आईटी, मेटल, रियल एस्टेट, फार्मा, केमिकल और एनर्जी सेक्‍टर्स के शेयरों में जोरदार खरीदारी हुई. पूरा मार्केट अभी पॉजिटिव है, निफ्टी मिडकैप 100 में 1.52 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.89 प्रतिशत की तेजी आई है. 

बीएसई टॉप 30 में एचडीएफसी और बाजाज फाइनेंस को छोड़कर सभी शेयरों में रैली देखी जा रही है. सबसे ज्‍यादा तेजी टाटा स्‍टील में 4 फीसदी, टेक महिंद्रा में 3 फीसदी और रिलांयस के शेयरों में 3 फीसदी की उछाल आई है. इन्‍हीं शेयरों ने मार्केट को मजबूती दी है. 

क्‍यों आई शेयर बाजार में इतनी तेजी? 

Advertisement
  1. सबसे बड़ी वजह कच्‍चे तेल को लेकर है. वेस्‍ट एशिया में जारी युद्ध के बीच तेल की कीमतों में नरमी से वैश्विक बाजारों को राहत मिली है. वहीं कल कच्‍चा तेल एनर्जी प्‍लांट्स पर हमलों के कारण पिछले सत्र में 119.13 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था, लेकिन आज ब्रेंट क्रूड की कीमत घटकर 107 डॉलर प्रति बैरल हो गई. 
  2. इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अपने बयान में कहा है कि इजरायल जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के अमेरिकी प्रयासों का समर्थन कर रहा है, और वह ईरानी तेल और गैस ठिकानों पर दोबारा हमला नहीं करेगा.युद्ध उम्मीद से पहले समाप्त हो सकता है. 
  3. भारतीय इक्विटी बेंचमार्क में जून 2024 के बाद से सबसे खराब सत्र में 3% से अधिक की गिरावट के एक दिन बाद वैल्यू बाइंग देखी गई. एक्‍सपर्ट्स को मनोवैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण 23,000 के स्तर से उछाल की उम्मीद थी.
  4. अमेरिकी शेयर गुरुवार को निचले स्तर पर बंद हुए, लेकिन इजरायल पीएम के बयान में बाद इसमें रिकवरी देखी गई. एशियाई बाजारों में भी आज तेजी देखी जा रही है.

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले योग्‍य वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement