शेयर बाजार में गुरुवार को भारी गिरावट आई थी, लेकिन शुक्रवार को बाजार में अच्छी रैली आई है. सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बीएसई टॉप 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 944.20 या 1.27 फीसदी की तेजी आई है, जिस कारण सेंसेक्स 75,120.22 पर कारोबार कर रहा है. गुरुवार को सेंसेक्स भारी गिरावट के कारण 74200 पर पहुंच गया था.
इसी तरह, निफ्टी 285 अंक या 1.30 फीसदी चढ़कर 23285 पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी बैंक में 600 अंकों की उछाल आई है और यह 54000 के ऊपर बना हुआ है.
बाजार में अच्छी रिकवरी देखने को मिली है, जिसमें ऑटो, बैंकिंग, आईटी, मेटल, रियल एस्टेट, फार्मा, केमिकल और एनर्जी सेक्टर्स के शेयरों में जोरदार खरीदारी हुई. पूरा मार्केट अभी पॉजिटिव है, निफ्टी मिडकैप 100 में 1.52 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.89 प्रतिशत की तेजी आई है.
बीएसई टॉप 30 में एचडीएफसी और बाजाज फाइनेंस को छोड़कर सभी शेयरों में रैली देखी जा रही है. सबसे ज्यादा तेजी टाटा स्टील में 4 फीसदी, टेक महिंद्रा में 3 फीसदी और रिलांयस के शेयरों में 3 फीसदी की उछाल आई है. इन्हीं शेयरों ने मार्केट को मजबूती दी है.
क्यों आई शेयर बाजार में इतनी तेजी?
(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले योग्य वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)