scorecardresearch
 

Stock Market Update: सोना-चांदी से शेयर बाजार तक... अचानक क्‍यों आई गिरावट? IT स्‍टॉक्‍स बिखरे

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट आई है. लगातार दूसरे दिन सेंसेक्‍स और निफ्टी गिरकर कारोबार कर रहे हैं. सबसे ज्‍यादा ऑटो और आईटी शेयरों में गिरावट देखी जा रही है.

Advertisement
X
शेयर बजाार में गिरावट. (Photo: Representative/ITG)
शेयर बजाार में गिरावट. (Photo: Representative/ITG)

भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है. इस बीच, शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई है. सेंसेक्‍स 350 अंक टूटकर 83000 अंक के नीचे कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 150 अंक गिरकर 25500 के नीचे है. 

बीएसई टॉप 30 शेयरों में से 21 शेयर टूटकर कारोबार कर रहे हैं, जबकि 9 शेयरों में तेजी देखी जा रही है. आईटी शेयरों में भारी बिकवाली आई है. टेक महिंद्रा, टीसीएस, इंफोसिस और विप्रो जैसे शेयर तेजी से गिरे हैं. वहीं ज्‍यादा गिरावट वाले शेयरों में एनटीपीसी, एचडीएफसी और मारूति भी शामिल हैं. 

सोने और चांदी में भी गिरावट

शेयर बाजार में गिरावट के साथ ही सोने और चांदी में भी गिरावट देखी जा रही है. मल्‍टी कमोडिटी मार्केट में Silver 12 हजार रुपये टूटकर 2.29 लाख रुपये पर आ गया. सोना में करीब 2000 रुपये की गिरावट आई है और यह 1.49 लाख रुपये पर है. गोल्‍ड और सिल्‍वर में गिरावट के साथ ही गोल्‍ड ईटीएफ करीब 2 फीसदी टूटा है, जबकि सिल्‍वर करीब 6 प्रतिशत गिरा है. 

सोने और चांदी में गिरावट की बड़ी वजह ग्‍लो‍बल लेवल पर आई भारी गिरावट है. अंतरराष्‍ट्रीय बाजार कॉमेक्‍स पर चांदी गुरुवार को 20 फीसदी तक टूट गया, जिसका असर शुक्रवार को एमसीएक्‍स पर दिखाई दे रहा है.  

Advertisement

63 शेयरों में लोअर सर्किट
बीएसई पर 3,348 शेयरों में से 1,170 शेयर तेजी पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि 2,017 शेयरों में गिरावट आई है. 161 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 41 शेयर 52 सप्‍ताह के हाई पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि 45 शेयर 52 वीक के निचले स्‍तर पर हैं. 82 शेयरों में अपर सर्किट और 63 शेयरों में लोअर सर्किट लगा है. 

क्‍यों गिरा शेयर बाजार 
गुरुवार के कारोबारी सत्र में वॉल स्‍ट्रीट पर बिकवाली बढ़ी है, जिस कारण ग्‍लोबल से लेकर एशियाई बाजार में भारी गिरावट आई. उसी का असर शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में भी देखा जा रहा है.  Dow Jones Industrial Average करीब 600 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ.S&P 500 में एक बार फिर 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई, जिस कारण आईटी स्‍टॉक तेजी से बिखर गए. 

रेपो रेट अनचेंज 

आरबीआई गवर्नर संजय मल्‍होत्रा ने कहा कि रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है. इसे पहले की तरह ही 5.25 फीसदी पर अनचेंज रखा गया है. इसका मतलब है कि आपके लोन की ईएमआई में कोई बदलाव नहीं होगा.

 (नोट- किसी भी शेयर बाजार में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement