scorecardresearch
 

Stock Market Rally: तीन दिन, 4 वजह... 9 लाख करोड़ की कमाई, बाजार में दिखा दम, युद्ध बेअसर!

शेयर बाजार में शानदार तेजी पिछले 3 दिनों के दौरान देखने को मिली है. इस दौरान निवेशकों की 9 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई है. निफ्टी तीन दिन में 600 अंक से ज्‍यादा चढ़ा है और सेंसेक्‍स 2100 अंक से ज्‍यादा.

Advertisement
X
तीन दिनों में बाजार ने दिखाया दम. (Photo: ITG)
तीन दिनों में बाजार ने दिखाया दम. (Photo: ITG)

शेयर बाजार बुधवार फिर तेजी पर बंद हुआ. भारी गिरावट के बाद लगातार इसमें तेजी जारी है. 23000 का बॉटम टच करने के बाद इसमें तेजी आई है. ऐसे में निफ्टी तीन दिनों के दौरान 600 अंक से ज्‍यादा चल चुका है, लेकिन युद्ध के दौरान भी शेयर बाजार में तेजी क्‍यों है? आइए जानते हैं. 

बाजार बंद होने पर सेंसेक्स 633.29 अंक या 0.83 प्रतिशत बढ़कर 76,704.13 पर पहुंच गया, जिससे तीन दिनों में सेंसेक्‍स की बढ़त 2,140.21 अंक या 2.8 प्रतिशत हो गई. वहीं निफ्टी 196.65 अंक या 0.83 प्रतिशत बढ़कर 23,777.80 पर पहुंच गया, जबकि तीन सत्रों में इसकी कुल तेजी 626.7 अंक या 2.7 प्रतिशत रही. 

सिर्फ बुधवार को बीएसई मार्केट कैप‍िटलाइजेशन में 5 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा का इजाफा देखने को मिला. इस हिसाब से 3 दिनों में निवेशकों की 9 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई. 13 मार्च को बीएसई मार्केट कैप 429.39 लाख करोड़ रुपये था, जो बढ़कर 438.87 लाख करोड़ रुपये हो गया है. 

शेयर बाजार में क्‍यों आई तेजी? 

  1. तेल की कीमतों में गिरावट आई है, जो ब्रेंट क्रूड की कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल से अधिक बढ़ने के बाद गिरकर 103 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई. 
  2. मंगलवार को वॉल स्ट्रीट में तेजी देखी गई, क्योंकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने तेल की ऊंची कीमतों और मिडिल ईस्‍ट में तनाव को लेकर निवेशकों की चिंताओं के बीच अपनी बैठक शुरू की है. एसएंडपी 500 0.25% चढ़कर 6,716.09 पर बंद हुआ. नैस्डैक 0.47% बढ़कर 22,479.53 पर पहुंच गया, जबकि डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.10% की तेजी हुई.
  3. बॉन्ड यील्ड में भी गिरावट देखने को मिली है. पांच से तीस साल की अवधि वाले अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्डों की यील्ड लगातार दूसरे सत्र में गिरी, जबकि दो साल के बॉन्डों की यील्ड लगातार तीसरे दिन गिरी. बेंचमार्क 10 साल की यील्ड 2.2 बेसिस पॉइंट गिरकर 4.198% पर आ गई. 
  4. मार्च के पहले दो हफ्तों में भारी बिकवाली के बाद भारतीय बाजारों में जारी खरीदारी का सिलसिला जारी है. ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच बढ़ते तनाव ने बाजारों को हिलाकर रख दिया था. हालांकि अब वैल्‍यू एडेड शेयरों में खरीदारी बढ़ी है, जिस कारण शेयरों में तेजी आई है. 

इस तेजी पर एक्‍सपर्ट्स क्‍या कह रहे? 
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च एडवाइजर विनोद नायर ने कहा कि लॉन्‍गटर्म वैल्‍यू बरकरार है, लेकिन चल रहे भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की उच्च कीमतों और रुपये के लगातार गिरावट के कारण निकट भविष्य में तेजी की संभावना सीमित है. 

Advertisement

नायर ने कहा कि निवेशक अब फेड, ईसीबी, बैंक ऑफ जापान और बैंक ऑफ इंग्लैंड समेत ग्‍लोबल केंद्रीय बैंकों के नीतिगत फैसलों का इंतजार कर रहे हैं, जहां भविष्य में ब्याज दर के नजरिए पर अमेरिका-ईरान संघर्ष के प्रभाव का आकलन करने में महत्‍वपूर्ण होगा. 

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement