scorecardresearch
 

कंपनी का एक अपडेट... फिर शेयर क्रैश, 2 दिन में 33% की बड़ी गिरावट

कंपनी द्वारा तिमाही नतीजों पर अपडेट देने के बाद, एक कंपनी के शेयरों में बड़ी गिरावट आई है. दो दिनों के दौरान इस शेयर में 33 फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट आई है.

Advertisement
X
दो दिनों में बड़ी गिरावट. (Photo: Reuters)
दो दिनों में बड़ी गिरावट. (Photo: Reuters)

वेस्‍ट एशिया संकट के कारण कई शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है, क्‍योंकि संकट के कारण उनका कारोबार प्रभावित हुआ है और मुनाफे में कमी देखी गई है. इसी में से एक शेयर जैन रिसोर्स रिसाइक्लिंग लिमिटेड है. इसके शेयर दो दिनों में 33 फीसदी से ज्‍यादा गिर चुके हैं.

मंगलवार के कारोबार में भी कंपनी के शेयर तेजी से गिर रहे थे.  कंपनी द्वारा चौथी तिमाही (वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही) के नतीजे घोषित किए जाने के बाद इसमें भारी गिरावट आई है. मंगलवार को शुरुआती सत्र में शेयर 18.51 प्रतिशत गिरकर 378 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गया. इस स्तर पर पहुंचने से पहले, यह सिर्फ दो कारोबारी दिनों में 33.23 प्रतिशत गिर चुका है. 

ब्रोकरेज ने क्‍या कहा? 
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (MOFSL) ने बताया कि तांबे की कीमतों में अस्थिरता और वेस्‍ट एशिया संकट ने जैन रिसोर्स के मार्जिन को प्रभावित किया है. ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि स्क्रैप की सीमित उपलब्धता, तांबे की अस्थिर कीमतों और बढ़ी हुई लॉजिस्टिक्स लागत के बावजूद जैन रिसोर्स ने EBITDA में सालाना आधार पर 18 प्रतिशत की तेजी दर्ज की है. 

Advertisement

कंपनी के तिमाही नतीजे 
कंपनी के रेवेन्‍यू में सालाना आधार पर 76 फीसदी की ग्रोथ हुई है और यह 3,170 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. इसकी खास वजह तांबा और ग्‍लास बिजनेस में सालाना आधार पर क्रमशः 2.5 गुना और 26 प्रतिशत की तेजी थी. हमारा मानना है कि वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में मार्जिन में आई तीव्र गिरावट अस्थायी है, क्योंकि यह मुख्य रूप से एलएमई की कीमतों में अचानक आई तेजी के बाद तांबे की कीमतों में असाधारण अस्थिरता और भू-राजनीतिक आपूर्ति चेन में आई बाधाओं के कारण है. 

गिरावट के बाद भी खरीदने की सलाह
ब्रोकरेज फर्म ने वित्त वर्ष 2027-वित्त वर्ष 2028 के आय अनुमान को घटा दिया है, लेकिन 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है.फर्म ने आगे कहा कि चौथी तिमाही में अनुमान से कम आय को ध्यान में रखते हुए, हम वित्त वर्ष 2027/वित्त वर्ष 2028 के आय अनुमान को क्रमशः 15 प्रतिशत/16 प्रतिशत घटाते हैं और 560 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ शेयर पर अपनी 'बाय' रेटिंग दोहराते हैं. 

शेयर में आई बड़ी गिरावट
15 मई को यह शेयर 564 रुपये पर कारोबार कर रहा था, लेकिन उसके बाद से इस शेयर में हैवी गिरावट देखने को मिली है और यह 33 फीसदी टूटकर 382.20 रुपये पर आया है. एक साल में इस शेयर ने सिर्फ 20 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं छह महीने के दौरान इसमें 15 प्रतिशत की गिरावट आई है. 

Advertisement

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement