'रिच डैड पुअर डैड' किताब के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी (Robert Kiyosaki) का एक नया पोस्ट आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Post Viral) हो रहा है. अपनी इस नई पोस्ट में ऐसी बात कह दी है, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भी टेंशन बढ़ाने वाली है. दरअसल, उन्होंने कहा है कि अमेरिका से जंग लड़ रहे ईरान ने ऐसा खेल किया है, जिससे डॉलर की स्थिति बदतर होती जा रही है और सवाल खड़ा करते हुए लिखा है, 'क्या US Dollar का अंत होने वाला है.'
हालांकि, इस एक्स पोस्ट में कियोसाकी ने सोना-चांदी या बिटक्वाइन-एथेरियम में पैसे लगाने के टिप्स नहीं दिए, जबकि अपनी फाइनेंशियल जानकारी बढ़ाने की अपील की है और Ray Dalio का पॉडकास्ट सुनने-समझने की सलाह दी है.
ऐसा क्या कर रहा ईरान?
Robert Kiyosaki ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर अपनी पोस्ट में अमेरिका-ईरान युद्ध से बिगड़े हालातों का जिक्र किया. उन्होंने लिखा, 'ईरान में युद्ध से भी बदतर हालात हैं, क्या US डॉलर का अंत होने वाला है?' उन्होंने आगे लिखा कि अब
ईरान ने कच्चे तेल के लिए पेमेंट चीनी युआन (China Yuan) में लेना शुरू कर दिया है. इसका आपके लिए, आपके भविष्य के लिए और US डॉलर के भविष्य के लिए क्या मतलब है?
WORSE THAN WAR in IRAN
Death of the US Dollar?
Iran began accepting payment for oil in Chinese Yuan. What does that mean to you and your future and the future of the US dollar?
I strongly encourage you to invest about and hour in your financial education.
I strongly…— Robert Kiyosaki (@theRealKiyosaki) May 24, 2026
'अपनी वित्तीय समझ बढ़ाएं...'
'Rich Dad Poor Dad' के लेखक ने ग्लोबल हालातों और डॉलर के अंत की आशंका जाहिर करते हुए अपनी पोस्ट में लोगों को फाइनेंशियल समझ बढ़ाने और इस काम पर करीब 1 घंटा रोज निवेश करने की सलाह दी है. कियोसाकी ने लिखा, 'मैं आपसे जोर देकर कह रहा हूं कि आप Ray Dalio का पॉडकास्ट 'Iran just killed the petro dollar' जरूर सुनें. यह दुनिया के फाइनेंशियल इतिहास की सबसे बड़ी खबर है और डालियो के अलावा कोई भी इसे समझा नहीं रहा है.'
ताकि संकट का न बनें शिकार
ग्लोबल क्राइसिस का जिक्र करते हुए रॉबर्ट कियोसाकी ने आगे कहा कि Ray Dalio तमाम चीजों को आसान रखते हैं और ऐसे ठोस कदम उठाने के बारे में बताते हैं जिन्हें लगभग कोई उठा सकता है, गरीब-अमीर उठा सकता है. ताकि पैसे से जुड़े इस बड़े बदलाव और संकट का शिकार न बनना पड़े.
'स्कूल नहीं पढ़ाते हैं ये पाठ'
अपनी पोस्ट के आखिर में उन्होंने एक बार फिर अपील करते हुए कहा कि कृपया उनकी समझदारी भरी बातों को सुनने में जरा भी हिचकिचाएं नहीं. सोशल मीडिया (Social Media) पर खासे एक्टिव रहने वाले कियोसाकी ने कहा कि 'याद रखें, आपका सबसे अच्छा निवेश वह है जो आप अपनी फाइनेंशियल शिक्षा पर करते हैं... ऐसी शिक्षा जिसके बारे में हमारे स्कूल कभी नहीं पढ़ाएंगे.' अपना ध्यान रखें.
इससे पहले बीते शनिवार को भी उन्होंने अलर्ट करने वाला पोस्ट किया था और चेतावनी (Robert Kiyosaki Warning) देते हुए कहा था कि सबसे बड़ा इकोनॉमिक क्रैश आ रहा है, ऐसे में सोना-चांदी खरीदें, जिनकी कीमत आने वाले समय में तेजी से बढ़ने वाली है. इसके साथ ही उन्होंने आगे जिम रिचर्ड्स के अनुमान का जिक्र करते हुए लिखा कि सोने की कीमत (Gold Rate) आने वाले समय में 100,000 डॉलर (करीब 95 लाख रुपये से ज्यादा) तक पहुंच जाएगी, जबकि फिलहाल ये 4,500 डॉलर (करीब 4.30 लाख रुपये) प्रति औंस है. गौरतलब है कि 1 औंस में करीब 28 ग्राम सोना होता है.