शेयर बाजार (Stock Market) से लेकर सोना-चांदी (Gold-Silver) तक में लगातार उथल-पुथल लगातार जारी है. अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध का से ग्लोबल टेंशन हाई पर है. इस बीच मशहूर किताब रिच डैड पुअर डैड (Rich Dad Poor Dad) के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने एक बार फिर बड़ी चेतावनी (Robert Kiyosaki Warning) दी है, उन्होंने कहा कि जिस स्टॉक मार्केट क्रैश (Stock Market Crash) की वॉर्निंग मैंने 2013 में दी थी, वो अभी आ रहा है. इसके साथ ही अपने लंबे चौड़े सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने अजब सी सलाह भी दी कि एक दिन के लिए खाना छोड़ें और पैसे चांदी में लगाएं.
'मुझे डर है कि क्रैश...'
रॉबर्ट कियोसाकी ने अपनी क्रैश से जुड़ी चेतावनी को दोहराते हुए सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने लिखा, 'मैं अपनी चेतावनी को दोहरा रहा हूं, रिच डैड्स प्रोफेसी (2013) में मैंने अलर्ट किया था कि इतिहास का सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट क्रैश अभी भी आ रहा है.' उन्होंने आगे कहा कि हो सकता है 2026 में मैं गलत हूं, लेकिन फिर भी डर है कि वह क्रैश अब आता जा रहा है.
कियोसाकी बोले- ये होगी क्रैश की वजह
रिच डैड पुअर डैड के लेखक ने ये भी बताया कि आखिर इतिहास के सबसे बड़े मार्केट क्रैश की वजह कौन बनेगा? उन्होंने लिखा कि 2008 के क्रैश या ग्रेट फाइनेंशियल क्राइसिस (GFC) का कारण कभी ठीक नहीं किया गया, ऐसे में उसके बाद का क्रैश और भी बड़ा हो सकता था. उस साल मैं वुल्फ ब्लिट्जर के सीएनएन प्रोग्राम में लेहमैन ब्रदर्स के क्रैश की भविष्यवाणी कर रहा था और कुछ दिनों बाद क्रैश हो गया. कियोसाकी के मुताबिक, 2026 में क्रैश ब्लैक रॉक्स (Black Rocks) की प्राइवेट क्रेडिट पोंजी स्कीम के कारण देखने को मिलेगा.
REPEATING A WARNING
In Rich Dad’s Prophecy (2013) I warned the biggest stock market crash in history….was STILL coming.
In 2026, I hope I am wrong…. Yet I am afraid that crash is now arriving.
Why did I make that prediction?
Because the cause of the 2008 crash, the GFC,…— Robert Kiyosaki (@theRealKiyosaki) March 10, 2026
उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मैं गलत हो जाऊं, फिर भी जब ब्लैक रॉक क्रैश होगा, तो यह बहुत तेज और खतरनाक होगा. मैं इन्वेस्टर्स को लगातार सलाह देता रहता हूं कि वे एक्टिव रहें और सोना, चांदी, Bitcoin, Ethereum, और असली तेल के कुओं में पार्टनरशिप करें.
खाना छोड़ चांदी में निवेश की क्यों दी सलाह?
Robert Kiyosaki ने चांदी को लेकर भी बड़ी बात कही है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'मुझे चांदी इसलिए पसंद है क्योंकि 2026 में भी अगर आपके पास 10 डॉलर हैं, तो आप डीलर के पास जाकर इतने की असली चांदी खरीद सकते हैं, इस छोटे निवेश के साथ आप उस डीलर से अच्छी फाइनेंशियल एजुकेशन भी पा सकते हैं.
इतनी रकम में भी कोई चांदी में निवेश कर सकता है. उन्होंने आगे कहा कि अगर आपके पास एक्स्ट्रा 10 डॉलर नहीं हैं, तो फिर एक दिन के लिए खाना छोड़ दें और उस पैसे से असली चांदी, डाइम्स और क्वार्टर्स में इन्वेस्ट करें. आप हेल्दी, अमीर और शायद बेहतर दिखने वाले होंगे. अपना ख्याल रखें.