शेयर बाजार भले ही जोखिम भरा कारोबार माना जाता है, लेकिन ये निवेशकों की किस्मत बदलने वाला भी साबित हो जाता है. ऐसे कई स्टॉक मौजूद हैं, जिनमें पैसे लगाने बेहद ही कम समय में करोड़पति लिस्ट में शामिल हो गए. इनमें नर्चर वेल इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Nurture Well Industries Limited Share) टॉप पर शामिल है. पहले इस कंपनी को इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज के नाम से जाना जाता था. इस 14 पैसे के छुटकू शेयर ने ऐसा कमाल कर दिखाया कि सिर्फ पांच साल में 1 लाख रुपये लगाने वाले करोड़पति बन गए.
गौरतलब है कि इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Integrated Industries Share) ने आधिकारिक तौर पर अपना नाम बदलकर नर्चर वेल इंडस्ट्रीज इसी साल किया है और ये बीते 27 जनवरी 2026 से लागू है. यह रीब्रांडिंग कंपनी के FMCG और बिस्किट कारोबार पर फोकस को दर्शाता है.
5 साल में 26000% रिटर्न
वैसे तो शेयर बाजार में मल्टीबैगर स्टॉक्स की लिस्ट लंबी है, लेकिन अगर बात इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज के शेयर (Integrated Industries Share) की करें, तो इसने रॉकेट की रफ्तार से निवेशकों को मालामाल किया है. पांच साल पहले इस शेयर की कीमत 19 मई 2021 को महज 14 पैसे थी, जो बीते कारोबारी दिन सोमवार को 36.99 रुपये पर क्लोज हुआ. इस हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो शेयर से निवेशकों को मिला मल्टीबैगर रिटर्न 26,321% रहा है.
झटके में करोड़पति बने निवेशक
रिटर्न के हिसाब से निवेशकों की कमाई का कैलकुलेशन करें, तो अगर 14 पैसे के भाव पर किसी निवेशक ने महज 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा और उसे अब तक होल्ड रखा होगा, तो उनकी एक लाख की रकम बढ़कर 26,421,000 रुपये हो गई होगी यानी वो इन्वेस्टर अब करोड़पति बन गया होगा.
6 महीने और 1 साल का रिटर्न
जहां पांच साल में ये Crorepati Stock साबित हुआ है, बीते सालभर से ज्यादा समय से शेयर बाजार में विभिन्न ग्लोबल कारणों की वजह से मची उथल-पुथल की बीच शेयर की परफॉर्मेंस पर गौर करें, तो बीते 1 साल में इस शेयर ने निवेशकों को 90 फीसदी का रिटर्न दिया है, वहीं छह महीने में इसकी कीमत 46 फीसदी बढ़ी है.
करोड़पति बनाने वाली कंपनी कितनी बड़ी?
1995 में स्थापित इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज लिमिटेड फूड प्रोडक्ट्स के व्यापार से जुड़ी हुई है और इसका छुकटू शेयर अपने निवेशकों के लिए पैसे छापने की मशीन बन चुका है. कंपनी के मार्केट कैप की बात करें, तो ये 861.27 करोड़ रुपये है, जबकि इसका 52 वीक का हाई लेवल 43.20 रुपये है और इसका लो-लेवल 33 रुपये है.
(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)