शेयर बाजार (Stock Market) में बुधवार को तेजी के साथ कारोबार हो रहा है और सेंसेक्स-निफ्टी ग्रीन जोन में कारोबार करते नजर आए हैं. इस बीच ई2ई नेटवर्क्स का शेयर गदर मचा रहा है और कारोबार के दौरान इसमें अचानक 20% का अपर सर्किट लग गया. शेयर में ये तेजी अमेरिकी चिप निर्माता कंपनी जेन्सेन हुआंग के नेतृत्व वाली एनवीडिया (NVIDIA) के साथ इसका नाम जुड़ने की खबर के बाद देखने को मिली है. ये बीते शेयर अपने निवेशकों के लिए पहले से ही मल्टीबैगर स्टॉक (Multibagger Stock) बनकर उभरा है.
धीमी शुरुआत के बाद Upper Circuit
E2E Networks Stock बुधवार को शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत होने पर अपने पिछले बंद 2560 रुपये पर ही फ्लैट ओपनिंग की थी, लेकिन फिर अचानक ही इसमें तूफानी तेजी आने लगी और कुछ देर के कारोबार के बाद कंपनी के स्टॉक में अपर सर्किट लग गया और ये 20% की तेजी के साथ 3068 रुपये के लेवल पर जा पहुंचा. शेयर में तेजी के बीच कंपनी का मार्केट कैपिटल भी बढ़कर 5870 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.
तूफानी तेजी के पीछे ये बड़ा कारण
ई2ई नेटवर्क्स के शेयर में बुधवार को आई इस तूफानी तेजी के पीछे के कारणों की बात करें, तो रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी का नाम दिग्गज अमेरिका चिप निर्माता एनवीडिया के साथ जुड़ने के खबर को माना जा रहा है, जिसके बाद ये रॉकेट की तरह भागा है. इसके बाद इस शेयर की जमकर खरीदारी की गई.
Nvidia ने L&T और Yotta के साथ E2E नेटवर्क्स के साथ पार्टनरशिप का ऐलान किया और ये सब भारत में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट के बीच हुआ है. ग्लोबल चिप निर्माता ने एक ब्लॉग में कहा कि भारत में एआई सेक्टर में इनोवेशंस को बढ़ावा देने वाले एआई मॉडल और सर्विसेज डेवलप करने में कंपनी नेक्स्ट जेनरेशन के क्लाउड प्रोवाइडर्स योटा, एलएंडटी और ई2ई नेटवर्क्स के साथ AI फैक्ट्रियां स्थापित करने में सहयोग कर रही है.
मल्टीबैगर है E2E नेटवर्क्स शेयर
बता दें कि बीते पांच साल की परफॉर्मेंस को देखें, तो ई2ई नेटवर्क्स का शेयर अपने निवेशकों के लिए मल्टीबैगर स्टॉक बना है और इस अवधि में करीब 1900 फीसदी का रिटर्न दिया है. महज तीन साल के भीतर ही E2E Stock ने पैसे लगाने वालों का मालामाल कर दिया है. बीते 17 फरवरी 2023 को शेयर प्राइस 163 रुपये था, जो बुधवार को 3,068.20 रुपये के लेवल पर जा पहुंची. इस हिसाब से निवेशकों को 1600% से ज्यादा का रिटर्न हासिल हुआ है.
(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)