scorecardresearch
 

सोना-चांदी हो गया सस्ता, 1 लाख 50 हजार से कम गोल्ड की कीमत, देखें 22-24 कैरेट Gold का रेट

Sona-Chandi Rates: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार, सुबह को भी भारतीय सर्राफा बाजार खुलने के साथ सोना और चांदी के दामों में गिरावट आई है. सोने का रेट अब 1 लाख 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से कम है तो वहीं चांदी का भाव भी 2 लाख 44 हजार रुपये प्रति किलो से नीचे है. आइए जानते हैं 18 जून को कितने रुपये सस्ता हुआ सोना और चांदी.

Advertisement
X
Gold-Silver Rates Down Today 18 June 2026 (File Photo- ITG)
Gold-Silver Rates Down Today 18 June 2026 (File Photo- ITG)

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर 18 जून 2026 की सुबह जारी रेट्स के मुताबिक, भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज (गुरुवार) भी गिरावट देखने को मिली है.

लेटेस्ट कीमतों की बात करें तो 24 कैरेट सोना अब 1 लाख 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव भी गिरावट के साथ 2 लाख 44 हजार रुपये प्रति किलो से कम है.

ibjarates.com पर 18 जून (गुरुवार) की सुबह जारी रेट के मुताबिक, 916 शुद्धता वाले यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1 लाख 36 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. 

आइए जानते हैं 18 जून को क्या है 22-24 कैरेट सोना-चांदी की कीमत?

  शुद्धता बुधवार, 17 जून शाम का भाव गुरुवार, 18 जून सुबह का भाव रेट में कितना बदलाव
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999   (24 कैरेट) 150148 149332  816 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995   (23 कैरेट) 149547 148734  813 रुपये सस्ता 
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916  (22 कैरेट)  137536 136788  748 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750   (18 कैरेट) 112611 111999  612 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585    (14 कैरेट) 87837 87359  488 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999      247688

243700

Advertisement
 3988 रुपये सस्ती

बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य होते हैं. केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम रेट जारी किए जाते हैं.

गोल्ड-सिल्वर की इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं. ibjarates.com पर वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को गोल्ड-सिल्वर के प्राइस जारी नहीं किए जाते. 

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement